मुख्यमंत्री ने खटीमा दौरे के दौरान ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट में शिरकत कर किया खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

खटीमा। मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा दौरे के दौरान बिरिया मझोला क्षेत्र में आयोजित ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट में शिरकत कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने युवाओं के बीच बल्ला थामकर अपने बल्लेबाजी कौशल का भी प्रदर्शन किया, जिससे मौजूद खिलाड़ी और दर्शक खासे रोमांचित नजर आए। नशा मुक्ति और जागरूकता के उद्देश्य से आयोजित इस क्रिकेट टूर्नामेंट की मुख्यमंत्री ने जमकर सराहना की।

अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री धामी चंपावत दौरे से लौटकर शाम को अपने गृह क्षेत्र खटीमा पहुंचे। इसके बाद उन्होंने खटीमा महाविद्यालय में आयोजित विंटर कार्निवाल में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। छात्र संघ द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने छात्र संघ के सदस्यों को उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं और पहली बार आयोजित किए जा रहे विंटर कार्निवाल को एक सराहनीय पहल बताया।

यह भी पढ़ें 👉  चंपावत में पहली बार कैबिनेट का दरबार, लोकसंस्कृति और महिला हुनर की दिखेगी झलक  

इसके बाद मुख्यमंत्री धामी बिरिया मझोला पहुंचे, जहां स्वर्गीय मनीष चंद की स्मृति में नशा मुक्ति जागरूकता को लेकर आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले का शुभारंभ किया। युवाओं को नशे से दूर रहने और खेलों को अपनाने के उद्देश्य से आयोजित इस टूर्नामेंट में मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। इस अवसर पर स्वर्गीय मनीष चंद की माता हरकेश चंद ने मुख्यमंत्री का तिलक लगाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

यह भी पढ़ें 👉  2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार खेलों के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि बीते वर्ष उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेलों का सफल आयोजन किया गया था। इसके साथ ही प्रदेश के आठ प्रमुख शहरों में आठ खेल अकादमियां स्थापित की जा रही हैं, जिनमें लगभग एक हजार एथलीटों को प्रशिक्षित किया जाएगा। नई खेल नीति के माध्यम से राज्य की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि आर्थिक कारणों से कोई भी प्रतिभाशाली खिलाड़ी पीछे न रह जाए।

यह भी पढ़ें 👉  प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी अपार खेलप्रतिभाएं मौजूद हैं, जिन्हें सही अवसर मिलने पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश और देश का नाम रोशन करने का मौका मिलेगा। सरकार युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव सहयोग प्रदान करेगी।

इसके पश्चात मुख्यमंत्री धामी खटीमा महाविद्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने विंटर कार्निवाल में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने छात्र संघ के सभी सदस्यों को सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं और विंटरकार्निवाल के साथ-साथ क्लाइम्बिंग जैसे सांस्कृतिक और आध्यात्मिक आयोजनों की भी सराहना की।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: attended a rural cricket tournament during his Khatima visit Chief Minister Pushkar Singh Dhami CM Dhami encouraged the players During his visit to Khatima Khatima news the Chief Minister encouraged the players by attending a rural cricket tournament Udham Singh Nagar uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज उधमसिंह नगर खटीमा दौरे के दौरान ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट में करी शिरकत खटीमा न्यूज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सीएम धामी किया खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More