केंद्रीय सड़क निधि के अंतर्गत निर्मित रानीबाग भीमताल स्टील गार्डर पुल का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद नैनीताल में रुपए 717.59 लाख की लागत से केंद्रीय सड़क निधि के अंतर्गत निर्मित रानीबाग भीमताल पदमपुरी लोहाघाट पंचेश्वर राजमार्ग संख्या 10 के किमी 01 में 60.00 मीटर स्पैन टू-लेन ए क्लास लोडिंग स्टील गार्डर पुल का लोकार्पण किया गया। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। टू लेन पुल के शुरू होने से अब अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत और नैनीताल के पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले लोगों को काफी आसानी होगी। 

यह भी पढ़ें 👉  राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पुल कुमाऊँ की लाइफ लाइन है जिससे पूरे कुमाऊं का कारोबार जुड़ा हुआ है। अक्सर यहां पर सिंगल लेन पुल होने की वजह से जाम लगा करता था, लेकिन अब इस पुल के बनने से कुमाऊं के पर्वतीय इलाकों में जाने वाले सैलानियों को भी जाम की दिक्कत नहीं होगी। इस पुल के बन जाने से अब पूर्व निर्मित सिंगल लेन सेतु पर लगने वाले ट्रैफिक जाम से निजात मिलेगी। इस पुल पर भारी वाहनों का आवागमन होने से क्षेत्र का आर्थिक एवं सामाजिक विकास के साथ-साथ क्षेत्र का चहुमुखी विकास होगा। पुल का निर्माण अस्थाई खण्ड, लोक निर्माण विभाग, भवाली द्वारा कराया गया है। पुल की कार्यदायी संस्था मैसर्स हिलवेज कन्सट्रक्शन कम्पनी, आदर्श ग्राम ऋषिकेश है। विदित हो कि वर्तमान में उक्त पुराने पुल से लगभग 3600 कार व जीप 2500 दुपहिया वाहन, 2000 छोटे वाणिज्य वाहन एवं 150 बसें तथा 1750 ट्रक दो एक्सेल इत्यादि, औसतन 10,000 वाहनों का प्रतिदिन आवागमन होता है। उक्त टू लेन ए क्लास लोडिंग पुल के बन जाने से मल्टी एक्सेल ट्रकों एवं अन्य वाहनों के आवागमन में वृद्धि होगी। लोकार्पण कार्यक्रम में जनपद प्रभारी मंत्री रेखा आर्या, डीआईजी डा. नीलेश आनंद भरणे, जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया, क्षेत्रीय विधायक भीमताल राम सिंह कैड़ा, बंशीधर भगत, डा. मोहन सिंह बिष्ट, ब्लॉक प्रमुख कमलेश कैड़ा एवं अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Chief Minister inaugurates Ranibagh Bhimtal Steel Guard Bridge built under Central Road Fund CM news Haldwani news nainital news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) में कनिष्ठ अभियंताओं के पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया को लेकर अहम आदेश दिया है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकल पीठ ने 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस फैसले […]

Read More