मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज दे सकते है इस्तीफा, राजभवन में राज्यपाल से शाम को करेंगे मुलाकात  

ख़बर शेयर करें -


खबर सच है संवाददाता

देहरादून। उत्तराखंड की सियासत में दो दशक बाद सत्ता परिवर्तन से जुड़ा मिथक टूट गया है। चुनाव में भाजपा ने लगातार दूसरी बार बहुमत हासिल किया है। प्रदेश की राजनीति में सबसे बड़ा मिथक यह था कि किसी भी दल को लगातार दूसरी बार जीत नहीं मिली है। इस मिथक को तोड़ने में भाजपा कामयाब रही है। 

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत बीजेपी कार्यालय पहुंचे गए हैं। इस दौरान मीडिया से बातचीत में कहा कि भाजपा ने इस बार मिथक तोड़ दिए हैं। सारे भ्रम दूर कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा को मिला यह प्रचंड बहुमत इस बात की ओर से इशारा करता है कि उत्तराखंड की जनता डबल इंजन की सरकार चाहती है। भाजपा को मिली जीत के बाद अब सभी विधायकों का राजधानी पहुंचे का सिलसिला शुरू हो गया है। विधायक देवप्रयाग विनोद कण्डारी देहरादून के लिए कल शाम को रवाना हो गए थे। जबकि विधायक धन सिंह रावत आज रवाना हुए। यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल कल देर रात को यमुनोत्री विधान सभा क्षेत्र के चिन्याली सौड पहुंचे और आज चिन्यालीसौड, बनचौरा, श्रीकोट, ब्रह्मखाल होते हुए सांय तक अपने गृह क्षेत्र बडकोट नगर में पहुंचेंगे। जगह जगह उनका फूल माला ढोल नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  चरित्रवान, मर्यादित, कर्तव्यपरायण, सेवा, परोपकार परिपूर्ण जीवन जीने वाले ही प्रभु कृपा के अधिकारी - श्री हरि चैतन्य महाप्रभु   

चुनाव में दो तिहाई बहुमत हासिल करने के बाद अब भाजपा सरकार गठन की तैयारी में जुट गई है। संभावना है कि अगले दो-तीन दिन में भाजपा विधानमंडल दल की बैठक बुला सकती है। केंद्रीय नेतृत्व से चर्चा के बाद सरकार आगे बढ़ेगी। मुख्यमंत्री के सवाल पर राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि भाजपा एक लोकतांत्रिक पार्टी है और अगला मुख्यमंत्री कौन होगा यह विधानमंडल दल की बैठक में तय होगा। नाम फिर संसदीय बोर्ड को भेजा जाएगा। हालांकि चर्चा यह भी कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज  इस्तीफा दे सकते हैं। वह राजभवन में राज्यपाल से शाम को मुलाकात करेंगे। वहीं बहुमत के बाद अब मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर खींचतान शुरू हो गई है। 

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में आयुर्वेदिक दवाओं पर बड़ा एक्शन : शिकायतों के बाद फैक्ट्री में छापे के साथ ही सैकड़ों बोतलें सील कर सैंपल भेजे जांच को  
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 5 पर्वतीय जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड मौसम विभाग ने शनिवार को पर्वतीय जिलों में फिर बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई है। यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी नैनीताल डॉ मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में AHTU नैनीताल ने स्कूली बच्चों को बाल अपराध, साइबर क्राइम एवं सुरक्षा के प्रति […]

Read More
उत्तराखण्ड

रेखा आर्या के पति का वायरल ऑडियो फॉरेंसिक जांच को भेजने के साथ ही आरोपों की जांच को 10 सदस्यीय SIT गठित   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या की ओर से पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ दर्ज कराई गई प्राथमिकी की जांच के लिए पुलिस ने 10 सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित किया है। एसपी देहात जया बलोनी के नेतृत्व में गठित टीम मामले से जुड़े आरोपों, तथ्यों […]

Read More
उत्तराखण्ड

लोगों की सेहत से खिलवाड़ पड़ा भारी, 17 मामलों में ₹3.45 लाख का जुर्माना  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। लोगों की सेहत से खिलवाड़ पर नैनीताल जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दूध-खोया में मिलावट, एक्सपायरी खाद्य सामग्री रखने और बेचने, गंदगी में खाद्य पदार्थ तैयार करने तथा जरूरी लाइसेंस या पंजीकरण नहीं होने जैसे मामलों में 17 मामलों की सुनवाई के बाद कुल 3 […]

Read More