रामनगर पहुंच सीएम धामी ने किया ब्यवस्थाओ का पैदल निरीक्षण, संस्कृति का सजीव चित्रण देख खिंचवाई फोटो  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

रामनगर। उत्तराखण्ड के रामनगर में प्रथम बार जी 20 सम्मेलन की मेजबानी को देखने मंगलवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा क्षेत्र का भ्रमण किया। श्री धामी के डिग्री कॉलेज रामनगर पहुंचने पर लोक सांस्कृतिक छोलिया दलों के साथ ही सुसृज्जित महिलाओं द्वारा कुमाऊॅनी परिधान में एकत्र हो कर फूलों की वर्षा कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री श्री धामी द्वारा डिग्री कालेज से पैदल ही मार्ग का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल द्वारा मार्ग की दिवारों पर उत्तराखण्ड की संस्कृति को उकेरा गया है उसे देखकर श्री धामी गौरवान्वित हुये। मुख्यमंत्री ने मार्ग की पेंटिक को देखकर स्वयं फोटो खिचवाई।

यह भी पढ़ें 👉  शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय लापता बालक सकुशल बरामद

सीएम धामी रामनगर की बदली तस्वीर देखकर प्रफुल्लित हुये। जी 20 की मेजबानी के चलते मार्ग में जिन लोगों के अव्यवस्थित आवासीय भवन थे उनका सौन्दर्यीकरण जिला प्रशासन द्वारा करने पर क्षेत्र के लोगां ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया गया। क्षेत्र के लोगों ने मुख्यमंत्री को अपने आवासीय भवनों से फूलों की वर्षा कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इसके पश्चात मुख्यमंत्री श्री धामी द्वारा जीआईसी ढिकुली विद्यालय का लोकापर्ण किया गया। जिला प्रशासन द्वारा स्कूल का कायाकल्प देखकर सीएम धामी अचंभित हो गये। जीआईसी ढिकुली स्कूल में सौन्दर्यीकरण एवं फर्नीचर की व्यवस्थायें उच्चकोटी के साथ सुसज्जित की गई है। इस विद्यालय को निजी विद्यालयों से भी कही अग्रिम पंक्ति पर खड़ा कर दिया है। सीएम धामी द्वारा विद्यालय की बालवाटिका एवं झूलों का भी निरीक्षण किया गया। ढिकुली विद्यालय एवं बालवाटिका देखकर श्री धामी ने जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया। इसके पश्चात मुख्यमंत्री श्री धामी ने ढिकुली गर्जिया मन्दिर पहुंचकर माता के दरबार में पूजा अर्चना की तथा प्रदेश में अमन एवं खुशहाली के लिए प्रार्थना की। सीएम धामी ने गर्जिया मन्दिर के सौन्दर्यीकरण हेतु प्रस्ताव सिंचाई विभाग को 15 अप्रैल तक देने के निर्देश दिये।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: CM Dhami reached Ramnagar G20 summit inspected the arrangements on foot ramnagar news took a photo after seeing the live depiction of culture Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दो साल पहले सात फेरों से बंधा रिश्ता, गृह क्लेश में उजड़ गई 22 साल की नीलम की जिंदगी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता  देहरादून। देहरादून का कालसी तहसील क्षेत्र के ग्राम कचटा में गृह क्लेश के दौरान मनोज ने अपनी पत्नी नीलम (22) की पाठल से कई वार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची राजस्व पुलिस ने […]

Read More
उत्तराखण्ड

वोट पर सवाल, सड़क पर संग्राम : हल्द्वानी में कांग्रेस का बड़ा जनजागरण मार्च   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। ‘वोट बचाओ-देश बचाओ-लोकतंत्र बचाओ’ जनजागरण अभियान के तहत गुरुवार को हल्द्वानी महानगर कांग्रेस ने जनजागरण मार्च निकाला। विधायक सुमित हृदयेश और महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता बुद्ध पार्क तिकोनिया से एसडीएम कोर्ट तक पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी […]

Read More
उत्तराखण्ड

अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई :  जिलाधिकारी के निर्देशन में गुंडा एक्ट पर चार व्यक्ति जिला बदर

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। जिले में विकास कार्यों के साथ-साथ कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन लगातार सख्ती बरत रहा है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशन में जिले में गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। यह […]

Read More