शंखनाद के साथ परिवर्तन की तैयारी में जुटी कांग्रेस

ख़बर शेयर करें -


खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। उत्तराखंड में भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने के संकल्प को लेकर कांग्रेस ने हल्द्वानी में विजय संकल्प शंखनाद जनसभा का आयोजन किया। इस मौके पर सांस-बहू की तरह एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप करने वाले कांग्रेसी दिग्गज मुख्य रूप से पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव और राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा सहित कई दिग्गजों ने एक मंच पर आकर एकजुटता दिखाने का भी भरसक प्रयास किया। 

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेसियों द्वारा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष यशपाल आर्य व पूर्व विधायक संजीव आर्य का स्वागत के बाद रैली को संबोधित करते हुए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष यशपाल आर्य भाजपा सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकाल में विकास पूरी तरह गायब हो गया है। युवा रोजगार को भटक रहे हैं और जनता समस्याओं से जूझ रही है लिहाजा अब इस सरकार की विदाई तय है। 

यह भी पढ़ें 👉  होली के दौरान तेज धूप और बढ़ती गर्मी की संभावना

प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने पूर्ववर्ती कांग्रेस शासन के विकास कार्यों को गिनाते हुए कहा कि भाजपा की सरकार ने प्रदेश को गर्त में धकेलने का काम किया है। भाजपा की नीतियों से परेशान जनता अब बदलाव का मन बना चुकी है। नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि पूर्व मंत्री यशपाल आर्य सदैव कांग्रेस के हितैषी रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस में सच्चे सिपाही की भूमिका निभाई है। उनके आने से कांग्रेस एक बार फिर मजबूत हुई है। 

यह भी पढ़ें 👉  शैमफोर्ड स्कूल की छात्रा गुनगुन कबड़वाल ने सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में हासिल की 35वीं ऑल इंडिया  रैंक

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं में उत्साह भरते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने यह स‌ाबित कर दिया है कि उसे जनसरोकारों से कोई लेना-देना नहीं रह गया है। आगामी विधान सभा चुनाव में प्रदेश में नि‌श्चित रूप से बदलाव आयेगा। 

यह भी पढ़ें 👉  हनुमान मंदिर के बाहर मुर्गे का कटा सिर मिलने से भड़का आक्रोश

इस दौरान प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, पूर्व विधान सभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल, उप नेता प्रतिपक्ष करन मेहरा, पूर्व सांसद महेंद्र पाल, राज्य सभा सांसद अजय टम्टा, विधायक आदेश चौहान, पूर्व विधायक नारायण पाल, संजीव आर्य, सरिता आर्या, पब्लिसिटी कमेटी के अध्यक्ष सुमित हृदयेश, जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, महानगर अध्यक्ष राहुल छिम्वाल, प्रदेश महामंत्री दीपक बल्यूटिया, रणजीत सिंह रावत, विजय सिजवाली, ललित जोशी समेत कई वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता व हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: congress news Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मेडिकल स्टोर की आड़ में चल रहे नशे के कारोबार का भंडाफोड़, प्रतिबंधित नशीली दवाओं की बड़ी खेप बरामद

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  गदरपुर। यहां एसटीएफ की कुमाऊं यूनिट, ड्रग विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गदरपुर बाजार स्थित मेडिकल स्टोर ‘कुमार मेडिकल हॉल’ पर छापा मारा गया।छापेमारी के दौरान जीवन रक्षक दवाओं की आड़ में बड़ी मात्रा में नशीले इंजेक्शन और प्रतिबंधित दवाएं मिली। पुलिस के मुताबिक इसे […]

Read More
उत्तराखण्ड

रोडवेज बस ने रौंदा दो युवकों को, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  काठगोदाम। यहां थाना क्षेत्र में नैनीताल हाईवे पर रॉन्ग साइड से निकल रही रोडवेज बस ने स्कूटी सवार दो युवकों को कुचल दिया। हादसा इतना भयावह था कि बस दोनों युवकों को रौंदते हुए डिवाइडर तक घसीट ले गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस काठगोदाम रोडवेज डिपो परिसर […]

Read More
उत्तराखण्ड

होली के दौरान तेज धूप और बढ़ती गर्मी की संभावना

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। इस बार रंगों का पर्व होली तेज धूप और बढ़ती गर्मी के बीच मनाया जाएगा। उत्तराखंड में मैदान से लेकर पहाड़ तक चटक धूप खिलने से दिन के समय गर्मी का अहसास बढ़ेगा।खासतौर पर मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान में पांच से छह डिग्रीसेल्सियस तक की […]

Read More