अज्ञात वाहन की टक्कर से वन विभाग में कार्यरत पूर्व फौजी की मौत 

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। काठगोदाम थाना क्षेत्र अंतर्गत दर्दनाक सड़क हादसे में घर से ड्यूटी के लिए निकले पूर्व फौजी की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेने के बाद हादसे की जांच शुरू कर दी। 

यह भी पढ़ें 👉  आशा यूनियन के साथ 22 नवंबर को ऐक्टू द्वारा देहरादून में होगा विशाल प्रदर्शन

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार हिम्मतपुर नकायल गौलापार निवासी भुवन चंद्र भट्ट (48) फौज से रिटायर थे। वर्तमान में वह वन विभाग में डेलीवेज में काम करते थे। उनकी ड्यूटी हैड़ाखान गेट के पास वन विभाग की चौकी में थी। रविवार सुबह घर से ड्यूटी के लिए निकले। गौलापार सीआरपीएफ कैंप के सामने एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें घायलावस्था में एंबुलेंस 108 से एसटीएच में भर्ती कराया। जहां उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। एसओ काठगोदाम प्रमोद पाठक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news Death of former soldier working in forest department due to collision with unknown vehicle Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More