जिलाधिकारी ने दिए वैधता समाप्ति के पश्चात संचालित हो रहे नैदानिक स्थापन सेंटरो के विरूद्ध कार्रवाई के निर्देश  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी । कैम्प कार्यालय, हल्द्वानी में स्वास्थ्य विभाग की जिला रजिस्ट्रीकरण प्राधिकरण की बैठक जिलाधिकारी धीराज सिह गर्ब्याल की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी ने जनपद में वैधता समाप्ति के पश्चात भी संचालित हो रहे नैदानिक स्थापन (डायगनोस्टिक सेंटर/क्लीनीकल सेंटर/लैब/अस्पताल) जिनके रिन्यूवल व पंजीकरण हेतु आवेदन आतिथि तक प्राप्त नहीं हुए है, ऐसे सेंटर के विरूद्ध कार्रवाई करने के निर्देश सीएमओ को दिए। उन्होने कहा कि जनपद में संचालित हो रहे अपंजीकृत नैदानिक सेंटर (झोला छाप सहित) के विरूद्व अधिनियम नियमावली में वर्णित प्राविधानों के अनुरूप शास्ति की कार्यवाही अमल में लाई जाए। इस दौरान आईएमए के सदस्यों द्वारा अवगत कराया गया कि कोविड 19 के दौरान अधिकतर नैदानिक स्थापन संचलित नही हो पा रहे थे, जिस कारण समय से रिन्यूवल पंजीकरण एवं अधिकतर नैदानिक स्थापनों के द्वारा विलम्ब शुल्क जमा नही किया गया है। सदस्यों द्वारा विलम्ब शुल्क को माफ/विलोपित किये जाने का अनुरोध किया जिस पर जिलाधिकारी ने विलम्ब शुल्क को विलोपित करने के लिए राज्य परिषद को अग्रसारित करने के निर्देश दिये।

यह भी पढ़ें 👉  हाईवे पर महिलाओं से बदसलूकी : शराब के नशे में चार युवकों ने किया हंगामा; पुलिस ने दबोचा    

बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भटट, अध्यक्ष आईएमए डा0 जगदीश सिंह भण्डारी, सचिव डॉ संजय सिह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ भागीरथी जोशी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ रश्मि पंत के साथ ही अन्य चिकित्साधिकारी उपस्थित थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: nainital news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More