नशे की आदी मां ने अपनी ही मासूम बच्ची की हत्या का किया प्रयास,  पुलिस ने बच्ची को सौंपा बाल कल्याण समिति को  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

अल्मोड़ा। पहाड़ में नशे की लत में मां ने तीन माह की मासूम की हत्या का प्रयास किया है। मासूम को बेरहमी से मारा, जबकि पति और सास से रुपयों की मांग की। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची की जान बचाई। आरोपी मां को पकड़ लिया। बच्ची को बाल कल्याण समिति के संरक्षण में सौंप दिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी नर्सिंग कॉलेज में रैगिंग का आरोप, दाखिले के अगले दिन ही छात्र ने छोड़ा कॉलेज  

जानकारी के अनुसार बेस अस्पताल की नर्स स्नेह लता अपने बेटे, बहू और तीन माह की पोती के साथ अस्पताल परिसर में रहती है। बुधवार की देर शाम बहू पार्वती दिक्षित उर्फ कशिश ने अपने तीन माह की पुत्री श्रद्धा दिक्षित को बुरी तरह से पीटा इसके बाद उसका गला दबाकर मारने की कोशिश की। ऐसे में पति शिवम दिक्षित और सास स्नेहलता ने आपातकालीन 112 नंबर में काल कर सूचना दी। सूचना पर बेस चौकी प्रभारी नेहा राणा के नेतृत्व में मौके पर पहुंची, पुलिस ने बमुश्किल बच्ची को बचाया। आरोपी मां को दबोच लिया। गुरुवार को पुलिस ने जिला अस्पताल में बच्ची का मेडिकल करवाया। सास का आरोप है कि बहू पारुल नशे का सेवन करती है। वह सास और अपने पति से ढाई लाख रुपये की मांग कर रही थी। जल्द पैसे नहीं देने पर अपनी पुत्री के साथ सास और पति को भी मारने की धमकी दे रही थी। शाम करीब छह बजे से रात तक उसने पुत्री को मारा। इधर, चाइल्ड हेल्पलाइन के साथ पुलिस ने बच्ची का मेडिकल परीक्षण करवाया। बच्चे को बाल कल्याण समिति के संरक्षण में भेजा। पुलिस आरोपी को पकड़ने के बाद कार्रवाई कर रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: almora news Drug addicted mother tried to kill her own innocent girl police handed over the girl to Child Welfare Committee Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

फर्जी MBBS सीट आवंटन मामला: देहरादून का सरकारी जनाधार केंद्र बंद, तीन कर्मचारी हटाए गए

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    देहरादून। फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर एमबीबीएस सीट आवंटन के मामले में जांच तेज होने के बाद कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सरकारी जनाधार केंद्र को बंद कर दिया गया है। प्रशासन ने केंद्र में तैनात तीनों कर्मचारियों को भी हटा दिया है। जांच पूरी होने के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी नर्सिंग कॉलेज में रैगिंग का आरोप, दाखिले के अगले दिन ही छात्र ने छोड़ा कॉलेज  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। राजकीय नर्सिंग कॉलेज हल्द्वानी में रैगिंग का मामला सामने आया है। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर निवासी एक छात्र ने दाखिला लेने के अगले ही दिन कॉलेज छोड़ दिया। छात्र ने सीनियर छात्रों पर अभद्रता करने, गाली-गलौज करने और उन्हें ‘बॉस’ कहकर संबोधित करने का […]

Read More
उत्तराखण्ड

खाकी पर रिश्वत का दाग : ₹10 हजार लेते महिला ASI रंगे हाथ गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सतर्कता विभाग की टीम ने रानीपुर थाने में तैनात महिला सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) सोनिया को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने दो पक्षों के बीच विवाद का […]

Read More