काशीपुर। पांच दिन पहले पानी से भरे प्लॉट में मिले युवक की हत्या उसके दो दोस्तों ने की थी । उधारी के विवाद में दोनों दोस्तों ने युवक को पानी में धक्का दे दिया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।
आईटीआई थाने में सीओ अनुषा बडोला ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 26 अगस्त को खड़कपुर देवीपुरा में पानी से भरे प्लॉट में एक युवक का शव पड़ा मिला था। मौके पर लॉक लगी कार खड़ी थी। मृतक की पहचान आवास विकास निवासी शशांक डोभाल पुत्र कृष्ण कुमार के रूप में हुई थी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। जांच में पुलिस को पता चला कि बरामद कार सुभाष नगर निवासी राकेश सक्सेना पुत्र रघुनंद प्रसाद के नाम पर है। वारदात के दिन कार को राकेश का बेटा शिखर सक्सेना चला रहा था। घटना के बाद से ही शिखर दोस्त दीपक यादव पुत्र बाबूराम यादव के साथ फरार था। गुरुवार को पुलिस ने सुभाष नगर निवासी शिखर व दीपक यादव को केवीआर हाईवे फ्लाई ओवर के नीचे से गिरफ्तार किया। पूछताछ में बताया कि शंशाक और शिखर बचपन के दोस्त थे। 25 अगस्त को शिखर ने पिता से कार मांगी। शंशाक और दीपक के साथ वह खड़कपुर की ओर गए। श्मशान घाट के पास खाली प्लॉट में तीनों ने नशा किया। इसी दौरान शिखर का शंशाक से उधार के पैसे मांगने पर विवाद हो गया। शिखर व दीपक ने पानी से भरे प्लॉट में शंशाक को धक्का दे दिया। नशे में होने के कारण शंशाक वहां से निकल नहीं पाया और उसकी मौत हो गई। शशांक का मोबाइल शिखर ने अपने पास रख लिया। कार का अगला टायर कीचड़ में फंस गया। इसके बाद दोनों गाड़ी छोड़कर फरार हो गए।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। संविधान बचाओ – लोकतंत्र बचाओ नारों के साथ इंडिया गठबंधन की पार्टियों, छात्र संगठनों व नागरिक समाज द्वारा संयुक्त रूप से हल्द्वानी के बुधपार्क में धरना प्रदर्शन, सत्याग्रह के साथ ही भारत की राष्ट्रपति महोदया को सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से 6 सूत्रीय […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर गुरुवार (आज) शाम हल्द्वानी के नैनीताल रोड स्थित तिरंगा पार्क में कांग्रेसजनों ने कैंडल मार्च निकालकर अपनी आवाज बुलंद की। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के आह्वान पर आयोजित इस […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता चित्रकूट आश्रम स्थित माँ जगदम्बा के पूजन दर्शनार्थ उमड़ा अपार जन सैलाब रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरिकृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत श्री श्री 1008 श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में विशाल समुदाय को संबोधित करते […]