उत्तरकाशी। यहां जिला मुख्यालय एवं आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार रात को मूसलाधार बारिश के चलते वरुणावत पर्वत से एक बार फिर भूस्खलन शुरू होने से पत्थर और बोल्डर गिरने लगे। वरुणावत पर्वत से सटे गोफियारा इलाके में एकाएक पत्थर और मलबा आने से लोग दहशत में आ गए। मूसलाधार बारिश से ज्ञानसू गाड़ और मैणा गाड़ भी उफान पर आ गए। इससे गंगोत्री हाईवे पर आवागमन बाधित हो गया। प्रशासन ने सुरक्षा के दृष्टिगत गोफियारा क्षेत्र से कई घरों से लोगों को खाली कराया। इन्हें सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने के साथ ही लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी गई है। पहाड़ी से आए मलबे को देखते हुए गोफियारा भटवाड़ी रोड से सटी आवासीय क्षेत्र के लोग सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया। इन्हें कलेक्ट्रेट, रामलीला मैदान, तिलोथ आवासीय कालॉनी में शिफ्ट किया जा रहा है।
बताते चलें कि मंगलवार देर शाम से जिला मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश हो रही थी। दो से तीन घंटे तक हुई बारिश के चलते वरुणावत पहाड़ी से गोफियारा आवासीय क्षेत्र में पत्थर गिरने लगे। वहीं गदेरा भी उफान पर आ गया। इससे नाले के किनारे खड़े वाहन भी मलबे में दब गए। लोगों में भय का माहौल है। गोफियारा में भूस्खलन के साथ ही ज्ञानसू और मैणा गाड़ में भी वरुणावत पर्वत से भारी मलबा आने के कारण गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित हो गया। भटवाड़ी रोड से लेकर गोफियारा तक करीब आधा किमी के क्षेत्र में लोगों को अलर्ट किया गया है। हालांकि जेसीबी की मदद से गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग से मलबा हटाया गया, ताकि वाहनों की आवाजाही हो सके। उत्तरकाशी में आधी रात आई आपदा पर जिला प्रशासन सतर्क हुआ। डीएम डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट आपदा कंट्रोल रूम पहुंचे। डीएम ने बताया कि जिले में अभी तक कहीं से जनहानि की सूचना नहीं है।एसडीआएफ और प्रशासन की टीमों को गोफियारा क्षेत्र में राहत एवं बचाव कार्य में तैनात कर दिया गया है। रात में वरुणावत पर्वत से रुक-रुककर पत्थर गिरने के कारण लोग घरों से बाहर निकल आए। सड़क पर खड़े वाहन मलबे में दबने से लोग डर गए। शहर में खतरे का सायरन बजाकर लोगों को अलर्ट किया गया। हल्ला मचाकर और लोग एक-दूसरे को अलर्ट करते रहे। खतरे की आशंका के चलते लोग रातभर दहशत में रहे।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल डॉ मंजूनाथ टीसी, IPS के दिशा-निर्देशन एवं पुलिसउपाधीक्षक हल्द्वानी/नोडल AHTU अंजना नेगी के पर्यवेक्षण में तथा महिला उपनिरीक्षक सुनीता कुंवर, प्रभारी AHTU नैनीताल के नेतृत्व में नैनीताल पुलिस द्वारा बच्चों की सुरक्षा एवं बाल अपराधों की […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। वोट चोर, गद्दी छोड़ और संविधान बचाओ – लोकतंत्र बचाओ नारों के साथ इंडिया गठबंधन की पार्टियां, छात्र संगठनों व नागरिक समाज द्वारा संयुक्त रूप से कल 15 अक्टूबर को 12 बजे से बुधपार्क तिकोनिया हल्द्वानी में धरना प्रदर्शन के […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। जनपद हरिद्वार में आयुर्वेदिक औषधियों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा औषधि निर्माण इकाइयों में निर्धारित मानकों के अनुपालन की जांच के लिए मंगलवार (आज) भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र के लंकेश्वरी स्थित एक आयुर्वेदिक औषधि निर्माण इकाई का संयुक्त निरीक्षण किया गया। प्राप्त गोपनीय सूचना […]