देहरादून के कारगी ग्रांट क्षेत्र में मूसलधार बारिश के कारण नदी किनारे बने दो घर जमींदोज, दस मकानों पर मंडराया खतरा 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। लगातार हो रही भारी बारिश के चलते शनिवार को देहरादून के कारगी ग्रांट क्षेत्र में नदी किनारे बने दो मकान अचानक ढह गए। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाली पटेलनगर पुलिस और फायर सर्विस की टीमें मौके पर पहुंचीं और तुरंत राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून भी मौके पर पहुंचे और राहत कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिस व राहतकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और सुरक्षा की दृष्टि से आसपास के घरों की स्थिति काभी मूल्यांकन करवाया।

यह भी पढ़ें 👉  दो साल पहले सात फेरों से बंधा रिश्ता, गृह क्लेश में उजड़ गई 22 साल की नीलम की जिंदगी 

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार दो मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जबकि आसपास स्थित अन्य दो मकानों में भी दरारें देखी गई हैं। सावधानी के तौर पर क्षेत्र के 10 मकानों को तत्काल खाली कराया गया है और सभी प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है। भीड़ नियंत्रण के लिए मौके पर पीएसी बल की तैनाती की गई है ताकि राहत कार्यों में कोई बाधा न आए और क्षेत्र में शांति बनी रहे। प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

पुलिस और प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे भारी बारिश के दौरान नदी और नालों के किनारे न जाएं, और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत प्रशासन से संपर्क करें। फिलहाल क्षेत्र में राहत और निगरानी कार्य लगातार जारी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में पांच IFS अधिकारियों के तबादले, कॉर्बेट और तराई पूर्वी वन प्रभाग में बदली जिम्मेदारी  
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Dehradun Kargi Grant area dehradun news Due to torrential rain in Kargi Grant area of ​​Dehradun ten houses in danger torrential rain two houses built on the river bank collapsed uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज देहरादून कारगी ग्रांट क्षेत्र देहरादून न्यूज नदी किनारे बने दो घर गिरे मूसलधार बारिश

More Stories

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड पुलिस को बड़ी उपलब्धि : एसपी क्राइम जगदीश चंद्र समेत दो पीपीएस अधिकारी बने आईपीएस  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। नैनीताल के एसपी क्राइम जगदीश चंद्र समेत राज्य के दो प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में पदोन्नति मिली है। केंद्र सरकार ने चयन सूची-2025 के तहत जगदीश चंद्र और शाहजहां जावेद खान को IPS में नियुक्त करने का […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में पांच IFS अधिकारियों के तबादले, कॉर्बेट और तराई पूर्वी वन प्रभाग में बदली जिम्मेदारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां वन विभाग में भारतीय वन सेवा (IFS) के पांच अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। खास बात यह है कि अगस्त में अधिकारियों की बड़ी तबादला सूची जारी होने के करीब एक महीने बाद शासन ने फिर से बदलाव किए हैं। इस बार अपर प्रमुख मुख्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]

Read More