सीएम धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में आठ अहम प्रस्तावों को मिली मंजूरी  

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सोमवार को हुई राज्य मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक में आठ बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इन निर्णयों से प्रदेश में महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, निर्माण कार्यों में राहत, और नागरिक पंजीकरण प्रणाली में सुधार का रास्ता खुल गया है।

मिनी आंगनबाड़ी केंद्र अब बनेंगे पूर्ण आंगनबाड़ी केंद्र

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत संचालित मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों को अब पूर्ण आंगनबाड़ी केंद्रों में परिवर्तित किया जाएगा। इस निर्णय से राज्यभर में हजारों महिलाओं और बच्चों को बेहतर पोषण, शिक्षा, और स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

सुपरवाइजर नियमावली में बड़ा बदलाव

कैबिनेट ने सुपरवाइजर नियमावली में संशोधन को मंजूरी देते हुए निर्णय लिया है कि अब 50 प्रतिशत पद आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से ही भरे जाएंगे। इससे उन्हें प्रमोशन के अधिक अवसर और कैरियर ग्रोथ का लाभ मिलेगा।

रायपुर विधानसभा क्षेत्र में निर्माण को मिली राहत

रायपुर विधानसभा क्षेत्र के फ्री जोन में अब मकान और छोटी दुकानों के निर्माण की अनुमति दी जाएगी।
सरकार का कहना है कि इस कदम से आम नागरिकों को राहत मिलेगी और स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं परिवेक्षक नियमावली में संशोधन

चिकित्सा शिक्षा विभाग के तहत स्वास्थ्य कार्यकर्ता और स्वास्थ्य परिवेक्षक नियमावली में संशोधन को स्वीकृति दी गई है।

नए प्रावधान के तहत अब एक बार तबादले की छूट दी जाएगी, जिससे कार्मिकों को सुविधा मिलेगी।

UCC नियमावली में आंशिक संशोधन

कैबिनेट ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) नियमावली में आंशिक संशोधन को मंजूरी दी है। अब नेपाली या भूटानी नागरिकों की भारतीय नागरिक से विवाह की स्थिति में आधार कार्ड के आधार पर पंजीकरण किया जा सकेगा।

इसके अलावा विदेशी पंजीकरण दस्तावेजों के आधार पर भी विवाह पंजीकरण की अनुमति दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

राज्य स्थापना दिवस सत्र की तिथि तय करने का अधिकार मुख्यमंत्री को

अब 9 नवंबर को आयोजित होने वाले राज्य स्थापना दिवस विधानसभा सत्र की तिथि तय करने का अधिकार मुख्यमंत्री को दिया गया है।इससे सत्र की तैयारियों और व्यवस्थाओं में बेहतर समन्वय सुनिश्चित होगा।

सरकार का दावा — आम जनता को सीधा लाभ

सरकार का कहना है कि कैबिनेट में पारित ये सभी निर्णय महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य सेवाओं, और नागरिक सुविधाओं को मजबूत करेंगे। इनका सीधा लाभ प्रदेश की आम जनता को मिलेगा और राज्य के सामाजिक-आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: approval of eight important proposals Cabinet meeting chaired by CM Dhami Cabinet meeting chaired by CM Dhami approved eight important proposals dehradun news uttarakhand news आठ अहम प्रस्तावों की मंजूरी उत्तराखण्ड न्यूज कैबिनेट बैठक देहरादून न्यूज सीएम धामी की अध्यक्षता

More Stories

उत्तराखण्ड

देर रात कांपा उत्तराखंड : 4.9 मैग्नीट्यूड के भूकंप से घरों से बाहर भागे लोग 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड की धरती एक बार फिर से भूकंप के झटकों से डोली है। देर रात चमोली, नैनीताल, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, उधमसिंह नगर समेत तमाम जिलों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके लगते ही लोग घरों से बाहर […]

Read More
उत्तराखण्ड

चलती बस में छात्रा से छेड़छाड़ मामले में बड़ा फैसला, आरोपी शुभम को 3 साल की सजा   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। चलती बस में छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत के करीब चार साल पुराने मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल रवि शंकर मिश्रा की अदालत ने आरोपी शुभम सक्सेना को दोषी मानते हुए तीन साल के कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं, घटना का वीडियो […]

Read More
उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय लापता बालक सकुशल बरामद

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई थी। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन देर […]

Read More