संदिग्ध परिस्थितियों में खेत में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हरिद्वार। जिले के लक्सर क्षेत्र में रविवार (आज) सुबह एक महिला का शव खेत से बरामद हुआ है। महिला की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है और गले पर चोट के निशान मिलने के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार लक्सर कोतवाली को सूचना मिली कि निर्माणाधीन न्यायालय भवन के सामने जंगल की ओर जाने वाली सड़क के किनारे एक ट्यूबवेल के पास एक महिला का शव पड़ा हुआ है। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की बारीकी से जांच की। जांच के दौरान महिला की पहचान लक्सर निवासी 50 वर्षीय विधवा के रूप में हुई जो चार बच्चों की मां बताई जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार महिला पैसों के लेनदेन का कार्य करती थी। शव की प्रारंभिक जांच में उसके गले पर चोट के स्पष्ट निशान मिले हैं, जिससे प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस जांच में सामने आया है कि भगवानपुर क्षेत्र का एक व्यक्ति, जिस पर महिला के लगभग एक लाख रुपये उधार थे, शनिवार शाम महिला के साथ बाइक पर जाते हुए देखा गया था। अगले ही दिन महिला का शव खेत में मिला, जबकि वह युवक अब लापता है और उसका मोबाइल फोन भी बंद है। इससे पुलिस को संदेह है कि इस हत्या में उसका हाथ हो सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि महिला के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल रुड़की भेज दिया गया है। घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और संदिग्ध युवक की तलाश में पुलिस की कई टीमें सक्रिय कर दी गई हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

 
 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Body of a woman found in a field under suspicious circumstances crime news haridwar news suspicion of murder uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज खेत में मिला महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हरिद्वार न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

देर रात कांपा उत्तराखंड : 4.9 मैग्नीट्यूड के भूकंप से घरों से बाहर भागे लोग 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड की धरती एक बार फिर से भूकंप के झटकों से डोली है। देर रात चमोली, नैनीताल, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, उधमसिंह नगर समेत तमाम जिलों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके लगते ही लोग घरों से बाहर […]

Read More
उत्तराखण्ड

चलती बस में छात्रा से छेड़छाड़ मामले में बड़ा फैसला, आरोपी शुभम को 3 साल की सजा   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। चलती बस में छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत के करीब चार साल पुराने मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल रवि शंकर मिश्रा की अदालत ने आरोपी शुभम सक्सेना को दोषी मानते हुए तीन साल के कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं, घटना का वीडियो […]

Read More
उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय लापता बालक सकुशल बरामद

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई थी। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन देर […]

Read More