एमबीपीजी में फायरिंग और तलवारबाजी के साथ हुआ महासंग्राम, घायल छात्र को कराया अस्पताल में भर्ती  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। यहां एमबीपीजी कॉलेज में मंगलवार (आज) शाम फायरिंग और तलवारबाजी के चलते एक छात्र गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसका कृष्णा हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेंटर में इलाज चल रहा है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार हल्द्वानी एमबीपीजी महाविद्यालय में मंगलवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे कुछ छात्र क्रिकेट खेल रहे थे। तभी अचानक शोर करते हुए 30 से 40 की संख्या में कुछ उपद्रवी युवक विद्यालय में घुस आए और आते ही फायरिंग शुरू करते हुए बीकॉम फाइनल के पासआउट बरेली रोड धानमिल निवासी छात्र शिवम बिष्ट को पकड़ लिया और उस पर तलवार चला दी। तलवार की धार से शिवम के चेहरे पर नाक के पास काफी चोट आ गई, जिससे उसका खून बहने लगा। गोलियों की आवाज से हड़कंप के साथ ही मौजूद छात्र व स्टाफ में भगदड़ मच गई। घायल छात्र को लहुलुहान कर गैंग के सदस्य वहां से भाग निकले। घायल छात्र को ठंडी सड़क स्थित कृष्णा हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेंटर में भर्ती कराया गया है। इस दौरान कुछ लोगों ने उपद्रवियों युवकों को पहचान लिया, जिनसे पता चला कि वह आईटीआई क्षेत्र के आसपास के रहने वाले आईटीआई गैंग के लोग बताए जाते हैं। 

यह भी पढ़ें 👉  दुष्यंत गौतम की राज्यपाल नियुक्ति पर सवाल के साथ ही अंकिता को न्याय दिलाने के लिए हल्द्वानी में कांग्रेस का कैंडल मार्च 

बताते चलें कि उपद्रवी लड़कों की यह आईटीआई टीम शीशमहल में साम्प्रदायिक कांड को लेकर तीन महीने पहले ही सुर्खियों में आई थी। बहरहाल सीसीटीवी के आधार पर दुर्घटना के बाद अब पुलिस जांच कर रही है कि बाहर के कौन लोग थे, जिन्होंने ये उपद्रव किया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Firing and sword fighting took place in MBPG Haldwani news injured student admitted to hospital Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

लोगों की सेहत से खिलवाड़ पड़ा भारी, 17 मामलों में ₹3.45 लाख का जुर्माना  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। लोगों की सेहत से खिलवाड़ पर नैनीताल जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दूध-खोया में मिलावट, एक्सपायरी खाद्य सामग्री रखने और बेचने, गंदगी में खाद्य पदार्थ तैयार करने तथा जरूरी लाइसेंस या पंजीकरण नहीं होने जैसे मामलों में 17 मामलों की सुनवाई के बाद कुल 3 […]

Read More
उत्तराखण्ड

जान से मारने की धमकी और धोखाधड़ी के आरोप में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपने पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी के खिलाफ देहरादून की कैंट कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। मंत्री की शिकायत के आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी, मारपीट, जान से मारने की धमकी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और […]

Read More