भाजपा के पूर्व विधायक को हाई कोर्ट से चार मुकदमों में से दो में मिली फौरी राहत

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून/नैनीताल।उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने भाजपा के पूर्व विधायक के खिलाफ दर्ज चार मुकदमों में से दो मुकदमों में उन्हें फौरी राहत देते हुए गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। न्यायमूर्ति आशीष नैथानी की एकलपीठ ने राज्य सरकार और मुकदमा दर्ज कराने वालों को चार हफ्ते के अंदर अपना पक्ष रखने का नोटिस जारी किया है।

मुकदमे हरिद्वार और देहरादून के विभिन्न थाना क्षेत्रों में दर्ज किए गए थे। इसमें आरोप लगाया गया था कि पूर्व विधायक सुरेश राठौर और उनकी कथित पत्नी उर्मिला सनावर ने फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वीडियो और ऑडियो वायरल कर भाजपा उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत गौतम की छवि खराब की।

यह भी पढ़ें 👉  2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

 

सुरेश राठौर की ओर से दायर याचिका में कहा गया कि उनके खिलाफ कोई दुष्प्रचार नहीं किया गया है और उन्हें गिरफ्तारी से रोक लगाई जाए तथा मुकदमे निरस्त किए जाएं। सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने बहादराबाद (हरिद्वार) और डालनवाला (देहरादून) के दो मुकदमों में तुरंत राहत दी।

यह भी पढ़ें 👉  भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

 

बताते चलें कि मामला अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़ा है, जिसमें अभिनेत्री उर्मिला सनावर द्वारा कुछ ऑडियो और वीडियो जारी किए गए थे, जिनमें दुष्यंत गौतम समेत अन्य लोगों के नाम सामने आए थे। इसके बाद दुष्यंत गौतम, आरती गौड़, संचित कुमार और धर्मेंद्र कुमार ने अलग-अलग थानों में सुरेश राठौर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। सुरेश राठौर के अधिवक्ता ने हाईकोर्ट में कहा कि उर्मिला सनावर द्वारा जारी किए गए ऑडियो और वीडियो फर्जी हैं और उनका उनके साथ कोई संबंध नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह मामला केवल दुष्यंत गौतम की छवि धूमिल करने के लिए रचा गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Dehradun / Nainital News Former BJP MLA gets interim relief in two of the four cases filed against him Former BJP MLA Suresi Rathore Four cases filed against Suresh Rathore Suresh Rathore gets interim relief in two cases uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज देहरादून/नैनीताल न्यूज भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर सुरेश राठौर के खिलाफ दर्ज चार मुकदमे सुरेश राठौर को दो मुकदमों में मिली फौरी राहत

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More