तालाब में रंग धोने गईं चार लड़कियों की डूबने से हुई मौत

ख़बर शेयर करें -

 

 

खबर सच है संवाददाता

मधुबनी। यहां अरेर थाना क्षेत्र के परजुआर पंचायत के दहिला गांव में होली का उत्सव उस समय मातम में तब्दील हो गया, जब रंग खेलने के बाद तालाब में रंग धोने गईं चार युवतियों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। चंद क्षणों पहले तक रंगों में सराबोर गांव की खुशियां पलभर में गम में बदल गईं। 

यह भी पढ़ें 👉  दूध लेकर जा रही पिकअप अनियंत्रित होकर गिरी गहरी खाई में, वाहन सवार तीन लोग घायल 

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार होली के दिन गांव के लोग रंगोत्सव में मस्त थे। रंग-बिरंगे चेहरे, हंसी-ठिठोली और ढोल-मंजीरे के बीच जब चार युवतियां रंग धोने के लिए गांव स्थित कोनहा तालाब पहुंचीं, तो किसी ने नहीं सोचा था कि यह पल उनके जीवन का अंतिम होगा। बताया जा रहा है कि रंग धोते वक्त चारों युवतियों का पांव फिसल गया, जिससे वे गहरे पानी में चली गईं और तालाब में डूब गईं। तालाब में लड़कियों के डूबने की जानकारी मिलते ही गांव के लोग मौके पर दौड़े। फिर आनन-फानन में तालाब में उतरकर शवों की तलाश शुरू की गई। काफी प्रयास के बाद जब चारों युवतियों को बाहर निकाला गया, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। दम घुटने से चारों की मौत हो चुकी थी। उनके बेजान शरीर देखकर गांव में मातम छा गया।

 

यह भी पढ़ें 👉  शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

मरने वाली चारों युवतियों की पहचान चंदा देवी (22), काजल कुमारी (20) पिता श्रीकांत राय, अनु कुमारी (20), लाखन कुमारी (20) पिता कामफू राय के रूप में हुई है। चारों युवतियां आपस में रिश्तेदार थीं और गांव में एक साथ बड़ी हुई थीं, जिससे एक साथ चार शव देखकर पूरा गांव स्तब्ध और शोकग्रस्त है।

 
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news bihar news Four girls who went to wash colours in a pond died by drowning Madhubani News

More Stories

बिहार

विधायक दल का नेता चुने गए सम्राट चौधरी होंगे अब बिहार के नए मुख्यमंत्री   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता  पटना। सम्राट चौधरी को बिहार में भाजपा विधायक दल का नेता चुन लिया गया है, अब सम्राट चौधरी होंगे राज्य के नए मुख्यमंत्री। भाजपा पहली बार बिहार में अपना मुख्यमंत्री देने जा रही है,जिससे प्रदेश की राजनीति में एक नया अध्याय शुरू हो रहा है। […]

Read More
बिहार

जज के ड्राइवर ने अपनी ही पत्नी की गोली मारकर कर दी हत्या, पुलिस ने किया खुलासा 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हाजीपुर। बिहार के हाजीपुर में एक सनसनीखेज हत्याकांड का एसडीपीओ सदर ने खुलासा करते हुए बताया कि एडीजे-4 जज के ड्राइवर ने ही अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या करी।    जानकारी के अनुसार आरोपी की पहचान अर्जुन कुमार के रूप में हुई है, जिसने […]

Read More
बिहार

नामी होटल में छापेमारी कर पुलिस ने बड़े सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता नालंदा। बिहार के नालंदा जिले के प्रमुख पर्यटन स्थल राजगीर में पुलिस ने बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा किया है।राज्य पुलिस ने शहर के एक नामी होटल में छापेमारी कर इस अवैध धंधे का भंडाफोड़ किया, जिसमें तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि 15 युवतियों […]

Read More