मेरठ। यहां हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के मालीपुर गांव में सोशल मीडिया पर स्टेटस लगाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया और एक पक्ष पर दूसरे पक्ष ने लाठी डंडों के साथ हमला बोल दिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस वीडियो का संज्ञान लेकर कार्यवाही करने में लगी है।
गांव का रहने वाले एक पक्ष का युवक गांव के एक छोर से होकर अपने घर लौट रहा था, तभी उसने देखा कि उसके भाई के पीछे गांव के कुछ लोग डंडे और धारदार हथियार लेकर दौड़ रहे हैं। वो अपनी जान बचाकर घर की ओर भागा तो हमलावरों ने उसके घर में घुसकर हमला कर दिया। हमले में विकास, विपिन और परिवार की महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। आरोपियों ने महिलाओं तक को नहीं बख्शा।विकास की भाभी परमीला और मां को भी बुरी तरह पीटा गया।पीड़ितों ने लाठी और धारदार हथियारों के वार से खुद को बचाने की कोशिश की लेकिन हमलावरों का तांडव करीब 20 मिनट तक चलता रह। घटना के बाद पीड़ितों को गंभीर चोटों के चलते स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से कुछ को मेरठ रेफर किया गया। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मामले पर मेरठ के एसपी देहात राकेश कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया पर स्टेटस लगाने पर दो पक्षों में विवाद हुआ था। इसके बाद परिजन भी आ गया और लाठी डंडों से मारपीट हुई दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। आगे की कार्यवाही थाना पुलिस द्वारा की जा रही है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता कानपुर। यहां रावतपुर की 17 वर्षीय किशोरी को अगवा कर सात दिन तक बंधक बना धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का मामला सामने आया है। किशोरी ने आरोपी व उसके परिजन पर जबरन मांस खिलाने की कोशिश करने और चिमटे से दागने के आरोप लगाए। […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में मुमुक्षु आश्रम के प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद ने शिक्षा के विस्तार के लिए 222 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति (जमीन) राज्य के विश्वविद्यालय को दान की है। इस ऐतिहासिक और बड़े फैसले के साथ, मुमुक्षु शिक्षा संकुल के अंतर्गत आने […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता वर्चस्व की लड़ाई में आज हम मानवता भी खो बैठे हैं लखनऊ। यहां विभव खंड गोमती नगर में प्रेमावतार युगदृष्टा, विश्व विख्यात संत श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने रविवार (आज) उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि […]