गदरपुर विधायक ने दर्ज मुकदमे की निष्पक्ष जांच के साथ दोनों पक्षों का नार्को व पॉलीग्राफ टेस्ट कराने की करी मांग

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून /ग़दरपुर। उत्तराखंड में इन दिनों जमीन कब्जे के मामलों ने राजनीतिक हलकों में हलचल तेज कर दी है। इसी कड़ी में जमीन कब्जाने के आरोपों में विवादों में घिरे गदरपुर से भाजपा विधायक अरविंद पांडे ने शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय देहरादून में डीजीपी दीपम सेठ से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अपने परिजनों पर दर्ज मुकदमे की निष्पक्ष जांच के लिए दोनों पक्षों का नार्को टेस्ट और पॉलीग्राफ टेस्ट कराने की मांग की।

डीजीपी से मुलाकात के बाद अरविंद पांडे ने कहा कि वह किसी तरह से मुकदमा खत्म कराने नहीं आए हैं, बल्कि सच्चाई सामने लाने के उद्देश्य से उन्होंने यह मांग रखी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि उनके परिवार का कोई भी सदस्य दोषी पाया जाता है तो उस पर सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। पांडे ने यह भी कहा कि जब तक जांच पूरी नहीं होती, तब तक मुकदमे के अनुसार वह स्वयं को भूमाफिया मानते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  अपने सुख दुख केवल सद्गुरु या परमात्मा के सामने ही रोने चाहिए।- श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

 

गौरतलब है कि 20 जनवरी को बाजपुर पुलिस ने फर्जी तरीके से जमीन हड़पने के आरोप में विधायक के भाई देवानंद पांडे सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। शिकायतकर्ता संजय बंसल का आरोप है कि उनकी मुंडिया पिस्तौर गांव स्थित जमीन पर फर्जी किरायानामा तैयार कर कब्जे की कोशिश की गई, साथ ही उन्हें धमकाया भी गया।

यह भी पढ़ें 👉  लापता मदन की मौत का राज क्या ? शरीर पर चोट के निशान के साथ डॉल्फिन इंस्टीट्यूट के पीछे मिला शव

 

शिकायत के मुताबिक 21 अगस्त 2025 को प्राधिकरण की ओर से उक्त भूमि पर अवैध निर्माण को लेकर नोटिस जारी किया गया था। आरोप है कि मौके पर मौजूद लोगों ने शिकायतकर्ता के कागजात फेंक दिए और जमीन पर दोबारा न आने की धमकी दी।

पूरे मामले को भाजपा विधायक अरविंद पांडे ने सोची-समझी साजिश करार दिया है। कहा कि यह उन्हें ‘भू-माफिया’ साबित करने का प्रयास है और वह किसी भी तरह की जांच से भागने वाले नहीं हैं। उनका कहना है कि वह चाहते हैं कि सच पूरी तरह सामने आए।

यह भी पढ़ें 👉  चंपावत में पहली बार कैबिनेट का दरबार, लोकसंस्कृति और महिला हुनर की दिखेगी झलक  

राजनीतिक परिदृश्य की बात करें तो अरविंद पांडे मौजूदा धामी सरकार के कार्यकाल में हाशिए पर माने जा रहे हैं। पूर्व में शिक्षा और खेल मंत्री रह चुके पांडे के सरकार और संगठन से मतभेदों की चर्चाएं लगातार राजनीतिक गलियारों में बनी हुई हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Dehradun / Gadarapur News: Gadarapur MLA Arvind Pandey met with the DGP demanding an impartial investigation into the registered case and narco and polygraph tests for both sides Gadarapur MLA demands impartial investigation into the registered case and narco and polygraph tests for both parties uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज गदरपुर विधायक अरविन्द पाण्डे ने डीजीपी से करी मुलाक़ात दर्ज मुकदमे की निष्पक्ष जांच देहरादून /ग़दरपुर न्यूज दोनों पक्षों का नार्को व पॉलीग्राफ टेस्ट कराने की मांग

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More