गैरसैंण विधानसभा मानसून सत्र: मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भराड़ीसैण

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

गैरसैंण। उत्तराखंड विधानसभा का बहुप्रतीक्षित मानसून सत्र सोमवार से गैरसैंण (भराड़ीसैण) में शुरू हो रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज भराड़ीसैण पहुंचे, जहां हेलीपैड पर जिलाधिकारी संदीप तिवारी और पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने उनका स्वागत किया।इस दौरान पुलिस ने मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया। विधानसभा सत्र 22 अगस्त तक चलेगा, जिसके लिए विधानसभा सचिवालय ने सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है।    

यह भी पढ़ें 👉  राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

सत्र के दौरान सरकार विपक्ष के सवालों और चुनौतियों का सामना करेगी, वहीं कई महत्वपूर्ण विधेयकों और नीतिगत निर्णयों पर चर्चा होने की संभावना है। ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में सत्र को सफल बनाने के लिए सचिवालय से अधिकारियों और कर्मचारियों की टीमें लगातार रवाना हो रही हैं।सचिवालय की एक टीम पहले ही गैरसैंण पहुंच चुकी है, जबकि दूसरी टीम रविवार को रवाना होगी। सोमवार तक शेष अधिकारी भी गैरसैंण कूच करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  पिकअप वाहन और स्कूटी की जोरदार भिड़ंत में युवक की मौत

 

इस बीच मौसम विभाग ने 22 अगस्त तक प्रदेश में लगातार बारिश का अलर्ट जारी किया है। पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और सड़क अवरोध की आशंका के चलते गैरसैंण पहुंचने वाले प्रतिनिधियों और अधिकारियों की यात्रा चुनौतीपूर्ण हो सकती है। सरकार और प्रशासन ने इस स्थिति से निपटने के लिए सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

 

मानसून सत्र को लेकर जनता की निगाहें गैरसैंण पर टिकी हैं।विपक्ष जहां बेरोजगारी, महंगाई और आपदा प्रबंधन जैसे मुद्दों को उठाने की तैयारी में है, वहीं सरकार अपनी नीतियों और उपलब्धियों को जनता के सामने रखने का प्रयास करेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Assembly Monsoon Session Chief Minister Pushkar Singh Dhami Gairsain Assembly Monsoon Session: Chief Minister Dhami reached Bhararisain Gairsain News uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज गैरसैंण न्यूज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विधानसभा मानसून सत्र

More Stories

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में पांच IFS अधिकारियों के तबादले, कॉर्बेट और तराई पूर्वी वन प्रभाग में बदली जिम्मेदारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां वन विभाग में भारतीय वन सेवा (IFS) के पांच अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। खास बात यह है कि अगस्त में अधिकारियों की बड़ी तबादला सूची जारी होने के करीब एक महीने बाद शासन ने फिर से बदलाव किए हैं। इस बार अपर प्रमुख मुख्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने […]

Read More