आपदा प्रबंधन में सरकार पूरी तरह फेल – प्रीतम

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

गरमपानी। बीते दिनों प्रदेश में अतिवृष्टि से हुए भारी नुकसान को लेकर नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 24 घंटे पूर्व ही आपदा का रेड अलर्ट जारी करने के बाबजूद सरकार का दैवीय आपदा प्रबंधन बिल्कुल फेल रहा। रेड अलर्ट के बावजूद सरकार चिर निद्रा में सोई रही, वहीं अब भी राहत कार्य तीव्र गति से नहीं चलाए जा रहे है। साथ ही उन्होंने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह ने प्रदेश का हवाई दौरा तो किया मगर अब तक केंद्र सरकार से कोई राहत पैकेज की घोषणा नहीं की गई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बरसाती नाले का कहर: क्रेटा कार बहने से युवक-युवती की मौत, एक युवती घायल   

यह भी पढ़े

https://khabarsachhai.com/2021/10/24/she-entered-the-house-and-shot-the-eunuch/

नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने खैरना गरमपानी कैंची आदि आपदा ग्रस्त क्षेत्रों का निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने प्रदेश भर में भारी बारिश से हुए नुकसान और जनहानि पर दुःख व्यक्त किया। उन्होंने भाजपा सरकार वार करते हुए कहा कि मौसम विभाग द्वारा एक दिन पूर्व ही भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी कर दिया था। साथ ही चेताया था कि प्रदेश में 2013 वाले हालात फिर हो सकते हैं। मगर मौसम विभाग की चेतावनी के बावजूद भाजपा सरकार ने दैवीय आपदा प्रबंधन की ओर कोई ध्यान नहीं दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि अलर्ट होते ही सरकार को चाहिए था कि नदी नालों और तेज बहाव वाले क्षेत्रों के किनारे बसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर विस्थापित किया जाए। मगर सरकार तीन दिनों तक लोगों को मौत के मुंह में जाते हुए देखती रही। जिस कारण आपदा से भारी जनहानि होने के साथ ही लोगों के मकान, जमीन और फसलें बर्बाद हो गई। पूर्व विधायक संजीव आर्य ने कहा कि आपदा के चलते दर्जनों सङकें अब भी बंद पङे हैं। गांवों के संपर्क मार्गो को खोलने का कोई प्रयास नहीं हो रहा है। इस संबंध में अफसरों से वार्ता भी की गई। सिंचाई नहरों के साथ ही पानी की योजनाएं ध्वस्त है।

यह भी पढ़ें 👉  आरटीओ कार्यालय गोलीकांड : अधिकारी की पिस्टल से चली थी गोली, FIR दर्ज 

Join our whatsapp group

https://chat.whatsapp.com/GNmgVoC0SrIJYNxO5zGt0F

Join our telegram channel:

https://t.me/joinchat/YsCEm7LVdWtiYzE1

इस दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष सतीश नैनवाल, महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य, पी सी सी सचिव खष्टी बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य अंकित साह, विनोद ढौंडियाल, तहसील प्रशासन, व्यापारी व क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  दो दिन से गौला में तलाश : आखिर उफनती नदी ने ही किनारे से लौटा दिया राम सिंह का शव

हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार  के लिए कृपया हमें   [email protected]  ईमेल करें  या 91-9719566787 पर संपर्क करें।

विज्ञापन

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Government completely failed in disaster management - Pritam nainital news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

जन्माष्टमी पर रेलवे का बड़ा तोहफा! रात में दौड़ेगी स्पेशल ट्रेन, हरिद्वार-रुड़की  वालो की बल्ले-बल्ले  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। दिल्ली और हरिद्वार के बीच तीन से छह सितंबर तक अनारक्षित स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। खास बात यह है कि ट्रेन का रुड़की रेलवे स्टेशन पर भी ठहराव रहेगा। इससे जन्माष्टमी पर […]

Read More
उत्तराखण्ड

स्कूलों की मनमानी पर प्रशासनिक शिकंजा: 39 लाख लौटे, टीसी शुल्क हुआ सिर्फ 1 रुपया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। निजी स्कूलों की ओर से अभिभावकों से नियम विरुद्ध शुल्क वसूली के मामले में शिक्षा विभाग द्वारा सख्त रुख अपनाने के बाद अब अप्रैल 2026 के दौरान हुई जांच के बाद कार्रवाई का असर दिखने लगा है।46 निजी विद्यालयों ने अभिभावकों से वसूली गई 39 लाख […]

Read More
उत्तराखण्ड

101 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, सीएम धामी ने बांटे नियुक्ति पत्र; बोले- मेहनत और प्रतिभा के आधार पर मिल रहा रोजगार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में पशुपालन विभाग और गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग में चयनित 101 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इनमें 88 पशुधन प्रसार अधिकारी और […]

Read More