आठ वर्षीय बालक को गुलदार ने बनाया निवाला, ग्रामीणों ने की गुलदार के आतंक से सुरक्षा की मांग  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में गुलदार ने आठ वर्षीय बच्चे को निवाला बना लिया। वन विभाग एवं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार के बसुकेदार तहसील अंतर्गत बष्ठा गांव में घात लगाए बैठे गुलदार ने आठ वर्षीय बालक को मौत के घाट उतार दिया। बुधवार(आज) दोपहर आरूष पुत्र मनमोहन अपने भाई के साथ गांव के समीप ही प्राकृतिक जल स्रोत में नहाने के लिए गया हुआ था, इसी दौरान घात लगाए बैठे गुलदार ने उस पर हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़े लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची वन विभाग और पुलिस की टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से बालक के स्वजनों में शोक के साथ ही ग्रामीणों ने गुलदार के आतंक से निजात दिलाने व सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग की है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Guldar made an eight-year-old boy a morsel Rudrprayag news Uttrakhand news villagers demanded protection from the terror of Guldar

More Stories

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) में कनिष्ठ अभियंताओं के पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया को लेकर अहम आदेश दिया है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकल पीठ ने 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस फैसले […]

Read More
उत्तराखण्ड

घने बादलों में फंसा हेलीकॉप्टर : 15 मिनट तक अटकी रहीं सांसें, पायलट की सूझबूझ से राज्य मंत्री समेत सभी सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। चंपावत से हल्द्वानी आ रहा एक हेलीकॉप्टर रास्ते में अचानक घने बादलों के बीच फंस गया। करीब 15 मिनट तक खराब मौसम के बीच फंसे हेलीकॉप्टर में राज्य मंत्री हुकुम सिंह कुंवर और मंडी परिषद अध्यक्ष डॉ. अनिल डब्बू भी सवार थे। मुश्किल हालात में अनुभवी […]

Read More
उत्तराखण्ड

दो साल पहले सात फेरों से बंधा रिश्ता, गृह क्लेश में उजड़ गई 22 साल की नीलम की जिंदगी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता  देहरादून। देहरादून का कालसी तहसील क्षेत्र के ग्राम कचटा में गृह क्लेश के दौरान मनोज ने अपनी पत्नी नीलम (22) की पाठल से कई वार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची राजस्व पुलिस ने […]

Read More