बागेश्वर के काफलीगैर तहसील शौच को जा रही बुजुर्ग महिला को गुलदार ने बनाया निवाला  

ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर। काफलीगैर तहसील के असों गांव में शौच को जा रही बुजुर्ग महिला को गुलदार ने अपना निवाला बना लिया। घटना की जानकारी परिजनों को सुबह उजाला होने के बाद पता चला। जिसके बाद ग्रामीणों ने वन विभाग एवं जिला प्रशासन को घटना की सूचना दी। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह असों गांव में 84 साल की गांउली देवी पत्नी स्व. धन सिंह को गुलदार ने अपना निवाला बना लिया। घटना की खबर परिजनों को सुबह जब मृतक महिला का भतीजा सुरेंद्र चाय देने के लिए उसके कमरे में जा रहा था, तब पूरा आंगन खून से लतपत देखकर वह शोर मचाने लगा। जिसके बाद घर के अन्य परिजन भी उठ कर बाहर आए। सभी ने गांउली देवी को घर के अंदर न देख पूरे गांव वालों को खबर दी। जिसके बाद ग्रामीणों ने महिला की खोजबीन शुरू की गई। घर से लगभग 20 मीटर दूर जाकर महिला का सिर कटा हुआ धड़ मिला। जबकि गांव से एक किमी दूर महिला का सिर मिला। जिसके बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया। घटना के कुछ घंटों बाद मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी बागेश्वर हरगिरी एवं वन क्षेत्राधिकारी एसएस करायत एवं उनकी टीम ने मौका मुआयना किया। घटना के बाद ग्रामीणों द्वारा गुलदार को आदमखोर घोषित कर मारने की मांग की गई।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: bageshwar news Guldar made an elderly woman going to defecation in Kafaligar Tehsil of Bageshwar Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

वोट पर सवाल, सड़क पर संग्राम : हल्द्वानी में कांग्रेस का बड़ा जनजागरण मार्च   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। ‘वोट बचाओ-देश बचाओ-लोकतंत्र बचाओ’ जनजागरण अभियान के तहत गुरुवार को हल्द्वानी महानगर कांग्रेस ने जनजागरण मार्च निकाला। विधायक सुमित हृदयेश और महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता बुद्ध पार्क तिकोनिया से एसडीएम कोर्ट तक पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी […]

Read More
उत्तराखण्ड

अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई :  जिलाधिकारी के निर्देशन में गुंडा एक्ट पर चार व्यक्ति जिला बदर

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। जिले में विकास कार्यों के साथ-साथ कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन लगातार सख्ती बरत रहा है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशन में जिले में गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। यह […]

Read More
उत्तराखण्ड

ऑनलाइन गेमिंग में कम रकम लगाकर अधिक मुनाफा कमाने का झांसा देकर 1.77 करोड़ रुपये की साइबर ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। ऑनलाइन गेमिंग वेबसाइट में कम रकम लगाकर अधिक मुनाफा कमाने का झांसा देकर 1.77 करोड़ रुपये की साइबर ठगी के मामले में उत्तराखंड एसटीएफ ने राजस्थान से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जांच में ठगी की रकम में से करीब 14 लाख […]

Read More