सरयू नदी में मिले अधजले शवो की जांच हो- सुशील खत्री

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

पिथौरागढ़। आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता सुशील खत्री ने कोरोना महामारी के दौरान सरयू नदी में मिले अधजले शव की जांच की मांग की। खत्री ने कहा कि कोरोना की इस महामारी में अगर नदी में तैरते शवो में कोई भी शव कोरोना मरीज का मिलता है तो सरकारी सिस्टम पर बड़ा सवाल होगा। आखिर कैसे नदी में शव प्रवाहित किये गए वो भी उस नदी में जिसके पानी को पीने के लिए प्रयोग में लाया जाता है।

आप प्रवक्ता खत्री ने कहा कि सरयू नदी में मिले शव से स्थानीय लोगों में डर का माहौल पैदा हो गया है। क्योंकि सरयू नदी से ही पिथौरागढ़ शहर को मुख्य रुप से पीने का पानी सप्लाई किया जाता है। ऐसे में इस नदी में शव मिलने और उसके कोरोना से ग्रसित होने की आशंका के चलते स्थानीय लोगों में भय का माहौल ब्यक्त है। खत्री ने कहा कि, एक ओर कोरोना से लडने में सरकार पूरी तरह से फेल हो चुकी हैं तो दूसरी ओर अब नदी में शव बहने की घटना ने सरकार की लचर ब्यवस्था की पोल खोल दी है। उन्होंने कहा कि पहले तो ये हालात बिहार और उत्तर प्रदेश में ही देखने – सुनने को मिल रहे थे लेकिन अब उत्तराखंड में भी नदी में शव मिलना सरकार की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़ा करती है।

यह भी पढ़ें 👉  गोली मारने की धमकी की सूचना पर रामनगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, अवैध तमंचे के साथ आरोपी गिरफ्तार

उन्होंने कहा कि कोरोना उत्तराखंड में भी तेजी से अपने पांव पसार रहा है और पानी में भी इसके लंबे समय तक जिंदा रहने और फैलने की बात वैज्ञानिक शुरू से ही कहते आए है। ऐसे में नदी में शवो के होने की घटना सरकारी इंतजाम के पूरी तरह फेल होने को ही दर्शाती है ।
उन्होंने कहा प्रदेश में ना तो जिंदा इंसानों के लिए सरकार कोई इंतजाम कर पाई और ना ही मरे हुए शवों के संस्कार के लिए ही कोई इंतजाम देखने को मिल रहे हैं। जिस कारण इन शवों का संस्कार लोग या तो सार्वजनिक जगहों पर कर रहे हैं या फिर इन लाशों को पानी में बहा कर छोड दे रहे हैं। जिससे संक्रमण बढने का खतरा बढ गया है।

यह भी पढ़ें 👉  कहासुनी से खूनी वारदात तक : गुस्से में उठी तलवार के जवाब में चले फावड़े से पत्नी की मौत

विज्ञापन स्थान

हमारे पोर्टल में विज्ञापन के लिए कृपया हमें [email protected] ईमेल करें
या 91-9719566787 पर संपर्क करें ।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

More Stories

उत्तराखण्ड

बरसाती नाले का कहर: क्रेटा कार बहने से युवक-युवती की मौत, एक युवती घायल   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड के देहरादून में देर रात्रि थाना प्रेमनगर क्षेत्र के लोअर कंडोली, पौंधा रोड स्थित कंडोली पुल के पास क्रेटा वाहन बरसाती नाले में बह गया। इस हादसे में एक युवक और युवती की मौत हो गई। एसडीआरएफ ने देर रात दोनों के […]

Read More
उत्तराखण्ड

देहरादून-दिल्ली रोडवेज बस के टायर में लगी आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता  सहारनपुर। देहरादून से दिल्ली जा रही उत्तराखंड रोडवेज की बस में सोमवार सुबह शाकुंभरी चौक से आगे एक टायर में अचानक आग लग गईं। चालक की सतर्कता के चलते समय रहते बस रोक दी गई और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हादसे में किसी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में अतिक्रमण पर बड़ा एक्शन, 22 चालान काटकर वसूला ₹9,600 जुर्माना  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। शहर में फुटपाथ पर अतिक्रमण के खिलाफ सोमवार (आज) नगर निगम हल्द्वानी की टीम द्वारा अभियान चलाया गया। अभियान के तहत नगर निगम द्वारा मुखानी से चौफुला तक तथा एमबी इंटर कॉलेज के पास फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। इस दौरान नगर निगम की टीम […]

Read More