हरिद्वार कॉरीडोर को आला अधिकारी ने गंगा सभा और व्यापारियों से की बात, कहा हरकी पैडी पर एक नया द्वीप बनाने के साथ हटेगी जाह्नवी मार्केट

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हरिद्वार। यहां कॉरीडोर को लेकर आला अधिकारी आर मीनाक्षी सुंदरम ने गुरुवार को हरिद्वार में गंगा सभा और व्यापारियों से बात की। इसमें उन्होंने प्रस्तावित हरिद्वार कॉरीडोर की रूपरेखा बताई, जिस पर गंगा सभा ने हामी भरी वहीं व्यापारियों ने विरोध किया। हरिद्वार कॉरीडोर में आला अफसरों के मुताबिक हरकी पैडी के सामने बनी जाह्नवी मार्केट को हटाया जाएगा। जबकि हरिद्वार बस अड्डा भी शिफ्ट होगा। वहीं हरकी पैडी पर गंगा में मालवीय घाट और वीआईपी घाट के बीच एक नया द्वीप बनाया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  वनभूलपुरा में करंट का कहर: पिता को बचाने पहुंची 12 वर्षीय बेटी की भी मौत  

हरिद्वार कॉरीडोर प्लान के अनुसार हरिद्वार बस अड्डे को चंडीघाट क्षेत्र में विस्थापित किया जाएगा। हरिद्वार में लगने वाले जाम से निजा​त मिलेगी। बस अड्डा शिफ्ट करने के बाद यहां शॉपिंग काम्पलेक्स बनाया जाएगा। इस शॉपिंग काम्पलेक्स में हरकी पैडी से जिन दुकानदारों को हटाया जाएगा वहां दुकानों का स्वामित्व दिया जाएगा। प्रमुख तौर पर जाहन्वी बाजार के हटने से प्रभावित हुए दुकानदारों को यहां शिफ्ट किया जाएगा। गंगा सभा के महामंत्री तन्मय वशिष्ठ ने बताया कि बैठक काफी सकारात्म्क रही और इसमें बस अड्डा शिफ्ट होकर वहां शॉपिंग काम्पलेक्स बनाए जाने की बात कही गई। आर मीनाक्षी सुंदरम ने बताया कि हरिद्वार कॉरीडोर में किसी को उजाडा नहीं जाएगा। सिर्फ जाहन्हवी मार्केट जो नगर पालिका की संपत्ति है उसे हटाया जाना है। यहां दुकानदार किराएदार हैं, लेकिन हम इन्हें अपने स्वामित्व वाली दुकानें शॉपिंग काम्पलेक्स में देंगे। इसके अलावा जो अतिक्रमण है सिर्फ उसे ही हटाया जाएगा। हरकी पैडी के स्वरूप के साथ कोई छेडछाड नहीं की जाएगी। लेकिन मालवीय द्वीप की तरह ही गंगा में एक नया द्वीप बनाया जाएगा। इससे यात्रियों के बैठने की संख्या बढेगी और भीड प्रबंधन में भी मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

वहीं व्यापारियों ने बस अडडे के हटाए जाने का विरोध किया है। व्यापारी नेता संजीव नैयर ने बताया कि जाहनवी मार्केट विस्थापन हो या फिर बस अडडे का विस्थापन ये कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हम इसका विरोध करते हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: a new island will be built on Harki Pauri Haridwar Corridor Haridwar Corridor: Top official spoke to Ganga Sabha and traders haridwar news Jahnavi Market will be removed said Jahnavi Market will be removed along with building a new island on Harki Pauri Top official spoke to Ganga Sabha and traders uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More