दो-दो अफसर बेटो के होते अकेलेपन और भावनात्मक सहारे की कमी से जूझ रही बूढ़ी माँ ने बंद घर में दम तोड़ लिया   

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता
 

हरिद्वार। अपनों के लिए तरसते बूढ़े माँ-बाप अक्सर अकेलेपन, उपेक्षा और भावनात्मक सहारे की कमी से जूझने को मजबूर होते है। जिन्होंने निस्वार्थ प्रेम से बच्चों को पाला, बुढ़ापे में वे समय, सम्मान और प्यार के भूखे होते हैं। मोबाइल से एक कॉल, सम्मान जनक बातचीत और साथ का थोड़ा समय उनके जीवन में सबसे बड़ी खुशी बन सकता है, जो अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है। मानवीय संवेदनाओं को झकझोर देने वाला ऐसा ही एक मामला हरिद्वार के ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के आर्यनगर कॉलोनी से सामने आया है।

पुलिस के मुताबिक पीर वाली गली में एक महिला अपने घर में अकेले रहती थी। गुरुवार सुबह महिला का शव बरामद होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और नोएडा से हरिद्वार लौटे बेटे के साथ घर का दरवाजा तोड़ा और शव बरामद किया। शव 10-15 दिन पुराना बताया जा रहा है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा।जानकारी जुटाई गई तो सामने आया कि महिला का एक बेटा फरीदाबाद में बैंक आफ इंडिया में कार्यरत है। जबकि दूसरे बेटे ने आईबी से वीआरएस लिया हुआ है।दोनों ही बेटे अपने-अपने परिवारों के साथ फरीदाबाद और दिल्ली में रहते आ रहे हैं। ज्वालापुर में उनका पुश्तैनी मकान है। बताया जा रहा है कि महिला बेटों के साथ नहीं रहती थी।

 

यह भी पढ़ें 👉  ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हल्द्वानी का विस्तार : तीन न्याय पंचायत अध्यक्षों की नियुक्ति  

यहां पुश्तैनी मकान में वो अकेले रहती थी। महिला के बेटे अक्सर उसे फोन करते थे, लेकिन महिला कई दिन से मोबाइल पर कॉल रिसीव नहीं कर रही थी। फोन कॉल रिसीव न होने पर नोएडा से महिला का बेटा हरिद्वार पहुंचा। हरिद्वार पहुंचे बेटे ने दरवाजा खटखटाया तो भी कोई आहट नहीं हुई।इसके बाद आसपास मौजूद लोगों की मदद से घर का दरवाजा तोड़ा गया तो बुजुर्ग महिला का शव बरामद हुआ। शव में से दुर्गंध आ रही थी और देखने में लग रहा था कि महिला की मौत कई दिन पहले हो चुकी होगी। सूचना मिलते ही ज्वालापुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। आसपास मौजूद लोगों से भी महिला के बारे में जानकारी जुटाई गई।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में तेज रफ्तार कार बनी हादसे की वजह, स्कूटी सवार पहुंचा अस्पताल   

ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि महिला की 10 से 15 दिन पहले मौत हुई होगी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह पता चल पाएगी। महिला के परिजनों और रिश्तेदारों से भी पूछताछ की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में सिम बॉक्स से चल रहा था ‘कॉल का खेल’ : STF की रेड पर मैनेजर समेत दो गिरफ्तार 
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: closed house decomposed body of an elderly woman was recovered haridwar news Jwalapur police station area of ​​Haridwar The decomposed body of an elderly woman was recovered from a closed house in Jwalapur police station area of ​​Haridwar The old mother who was battling loneliness and lack of emotional support in the presence of two officer sons died in a closed house uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज एक बुजुर्ग महिला का सड़ा गला शव बरामद बंद पड़ा मकान हरिद्वार का ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र हरिद्वार के ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में बंद पड़े मकान से एक बुजुर्ग महिला का सड़ा गला शव हुआ बरामद हरिद्वार न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी दिनेश आर्य होंगे उत्तराखण्ड से राज्यसभा प्रत्याशी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड से राज्यसभा चुनाव के लिए दिनेश आर्य को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति ने रविवार को उनके नाम पर मुहर लगाते हुए प्रत्याशियों की सूची जारी की। यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में सिम बॉक्स से […]

Read More
उत्तराखण्ड

पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड में छात्रसंघ चुनाव संपन्न होने के बाद एनएसयूआई ने संगठन के भीतर बड़ी कार्रवाई की है। छात्र संगठन ने चमोली के जिला अध्यक्ष विपिन फर्स्वाण समेत पांच विश्वविद्यालय प्रतिनिधियों को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया है। एनएसयूआई के प्रदेश […]

Read More