तेज रफ्तार कार टकराई डीसीएम से, कार सवार दंपती समेत चार लोगों की मौत दो घायल 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

पीलीभीत। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में रविवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। हादसे में लखनऊ के दंपती समेत चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो बच्चे घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  स्कूटी रपटने से बारिश के उफनते नाले में बहा 19 वर्षीय युवक जबकि साथी युवक घायल 

लखनऊ से पीलीभीत की तरफ आ रही तेज रफ्तार कार सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र में सीतापुर हाईवे पर गढ़वा चौकी के पास खड़ी डीसीएस से टकरा गई। हादसा तड़के 4:00 बजे करीब हुआ। कार में सवार सभी लोग एक ही परिवार के थे। लखनऊ से नैनीताल घूमने जा रहे थे। हादसे में लखनऊ के खदरा निवासी अब्दुल्ला, उनकी पत्नी सायमा राहत, चचेरी बहन बुतुल और मरियम की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। कार सवार अब्दुल्ला की आठ महीने की पुत्री अभीया और मरियम का भाई आमीन घायल हो गए। घायलों को पूरनपुर सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। सेहरामऊ उत्तरी पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी। परिजन पीलीभीत के लिए रवाना हो गए।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news four people including car rider couple died and two injured High speed car collided with DCM Pilibhit news up news

More Stories

उत्तर प्रदेश न्यूज

मुख्य निर्वाचन आयुक्त पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा –  प्रमोद तिवारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    लखनऊ। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि मौजूदा चुनाव आयोग के रहते कांग्रेस को उत्तर प्रदेश में निष्पक्ष चुनाव की उम्मीद नहीं है।तिवारी ने कहा कि ज्ञानेश कुमार को सिर्फ पद […]

Read More
उत्तर प्रदेश न्यूज

किशोरी को 7 दिन तक बंधक बना कलमा पड़ने के लिए मजबूर कर चिमटे से दागने के साथ ही दी यातनाएं

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता  कानपुर। यहां रावतपुर की 17 वर्षीय किशोरी को अगवा कर सात दिन तक बंधक बना धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का मामला सामने आया है। किशोरी ने आरोपी व उसके परिजन पर जबरन मांस खिलाने की कोशिश करने और चिमटे से दागने के आरोप लगाए। […]

Read More
उत्तर प्रदेश न्यूज

222 करोड़ की जमीन दान कर स्वामी चिन्मयानंद ने शाहजहांपुर में शिक्षा के नाम लिखा इतिहास   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में मुमुक्षु आश्रम के प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद ने शिक्षा के विस्तार के लिए 222 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति (जमीन) राज्य के विश्वविद्यालय को दान की है। इस ऐतिहासिक और बड़े फैसले के साथ, मुमुक्षु शिक्षा संकुल के अंतर्गत आने […]

Read More