16.8 ग्राम स्मैक के साथ हिस्ट्रीशीटर तस्कर आया लालकुआं पुलिस की गिरफ्त में  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

लालकुआं। यहां कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत बिन्दुखत्ता स्थित शास्त्रीनगर द्वितीय के पास से कोतवाली पुलिस ने एक स्मैक तस्कर को दबोचा है जिसके पास से पुलिस को 16.8 ग्राम स्मैक बरामद हुई जिसकी कीमत पुलिस द्वारा लगभग 60 हजार रुपए बताई जा रही है मामले में पुलिस अब उससे स्मैक लाने से लेकर बेचने के मामले में पूछताछ कर रही है पुलिस ने उस पर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है वहीं पकड़े गए आरोपी के खिलाफ पूर्व में लगभग एक दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं आरोपी पूर्व में हिस्ट्रीशीटर भी रहे चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 


यहां आज कोतवाली में मामले का खुलासा करते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी संगीता ने बताया कि कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बिन्दुखत्ता स्थित शास्त्रीनगर द्वितीय के पास एक युवक स्मैक बेच रहा है इस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी करते हुए शास्त्री नगर द्वितीय निवासी सुन्दर सिंह बिष्ट उर्फ देवा पुत्र शेर सिंह बिष्ट को पकड़ा। जब पुलिस ने उसकी जेबों की तलाशी ली तो उसके पास से एक प्लास्टिक की पन्नी बरामद हुई जिसे खोलकर देखा गया तो उसमें 16.8 ग्राम स्मैक मिली। जिसे पुलिस ने स्मैक को जब्त कर लिया है उक्त स्मैक की कीमत पुलिस द्वारा लगभग 60 हजार रुपए आंकी गई है इस पर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया और उससे स्मैक लाने समेत बेचने व अन्य पूछताछ की। इसके साथ ही पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया पकड़ें गए आरोपी के खिलाफ पूर्व में लगभग एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं जिसमें गुंडा एक्ट तथा आर्म्स एक्ट व आबकारी अधिनियम के मुकदमे शामिल हैं। उन्होंने कहा कि आरोपी हिस्ट्रीशीटर भी रहे चुका है उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि क्षेत्र में अवैध नशे का कारोबार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। पुलिस टीम में मुख्य रूप से कोतवाल डी.आर.वर्मा, उपनिरीक्षक वंदना चौहान, कांस्टेबल आनंदपुरी , चन्द्रशेखर, सुरेश प्रसाद, तरूण मेहता व गीता कम्बोज सम्मिलित रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: History sheeter smuggler with 16.8 grams of smack came under the custody of Lalkuan police lalkuan news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) में कनिष्ठ अभियंताओं के पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया को लेकर अहम आदेश दिया है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकल पीठ ने 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस फैसले […]

Read More