दमुवाढूंगा में भूमि सर्वेक्षण और चिन्हांकन की प्रक्रिया पूर्ण होने तक निर्माण, खरीद-फरोख्त व सीमांकन में परिवर्तन पर लगा पूर्ण प्रतिबंधित 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। जवाहर ज्योति (दमुवाढूंगा) में भूमि सर्वेक्षण और रिकॉर्ड ऑपरेशन की प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू कर दी गई है। उत्तराखंड शासन द्वारा उत्तर प्रदेश भू-राजस्व अधिनियम, 1901 की धारा-48 के अंतर्गत 21 अगस्त 2025 को अधिसूचना जारी किए जाने के बाद यह कार्यवाही शुरू हुई है।

इस क्रम में उप-जिलाधिकारी हल्द्वानी राहुल शाह ने क्षेत्र में स्पष्ट आदेश जारी करते हुए बताया कि जब तक भूमि सर्वेक्षण और चिन्हांकन की प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती, तब तक किसी भी प्रकार का नया निर्माण, भूमि का अतिक्रमण, खरीद-फरोख्त या सीमांकन में परिवर्तन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। राजस्व उपनिरीक्षक और लेखपालों को क्षेत्र में लगातार निगरानी बनाए रखने और किसी भी अनधिकृत गतिविधि की स्थिति में तत्काल प्रशासन को सूचित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही स्थानीय पुलिस को आदेशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने की जिम्मेदारी दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  दो साल पहले सात फेरों से बंधा रिश्ता, गृह क्लेश में उजड़ गई 22 साल की नीलम की जिंदगी 

 

एसडीएम ने स्पष्ट किया कि आदेश का उल्लंघन करने वालों पर भू-राजस्व अधिनियम, नगर निकाय अधिनियम और अन्य प्रासंगिक कानूनी धाराओं के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है और अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  - श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

 

प्रशासन ने क्षेत्रवासियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि सर्वेक्षण प्रक्रिया भूमि रिकॉर्ड के पारदर्शी और निष्पक्ष निर्धारण के लिए की जा रही है, जिसमें सभी नागरिकों की भागीदारी आवश्यक है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Construction Construction/sale and change in demarcation is completely banned till the process of land survey and marking is completed in Damuwadhunga Haldwani news sale and purchase and change in demarcation is completely banned till the process of land survey and marking is completed in Damuwadhunga uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज दमुवाढूंगा  भूमि सर्वेक्षण और चिन्हांकन की प्रक्रिया पूर्ण होने तक निर्माण/खरीद-फरोख्त व सीमांकन में परिवर्तन पर लगा पूर्ण प्रतिबंधित हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) में कनिष्ठ अभियंताओं के पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया को लेकर अहम आदेश दिया है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकल पीठ ने 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस फैसले […]

Read More