झांसी में एक माँ ने नींद में खलल पड़ने पर 2 महीने की बेटी की हत्या कर शव नाले में फेंका 

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

उत्तर प्रदेश। यहां झांसी में एक मां ने नींद में खलल पड़ने पर अपनी 2 महीने की बेटी की निर्मम तरीके से हत्या कर दी। क्योंकि बच्ची जब रात को रोती थी तो मां की नींद टूट जाती थी, जिसके चलते उसने अपनी दूधमुहिं बेटी को मौत के घाट उतार दिया। महिला का एक 13 महीने का बेटा भी है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी बस अड्डे पर पौड़ी के युवक को चाकू मारा, बैग से चार लाख रुपये गायब होने का दावा 

प्राप्त जानकारी के अनुसार झांसी के पूंछ थानाक्षेत्र के नई बस्ती की रहने वाले नसरुद्दीन ने 15 जनवरी को पुलिस को सूचना दी कि उसकी दो महीने की बेटी रिया घर से गायब है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू की तो थाना क्षेत्र में ही 16 जनवरी को एक बच्ची का शव नाले में पड़ा मिला था। पूछताछ में नसरुद्दीन की पत्नी रिजवाना ने पुलिस को बताया कि उसे आशंका है कि बिल्ली उसके बच्चे को उठा ले गयी है। पुलिस ने रिजवाना को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। लेकिन आज जब सच्चाई सामने आई तो सब चौंक गए। दरअसल रविवार को बच्ची की मां ने उसे जिंदा नाले में फेंक दिया था। पुलिस को गुमराह करने के लिए मनगढ़त कहानी बताई कि बच्ची को बिल्ली उठाकर ले गई है। बच्ची की तलाश में जुटी पुलिस ने उसके शव को घर के पास नाले से बरामद किया। पुलिस की गिरफ्त में आई महिला ने बताया कि वह बच्ची का पालन-पोषण नहीं कर पा रही थी, इसलिए उसने ये कदम उठाया और अपने दिल के टुकडे को नाले में फेंक दिया था। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: a mother killed her 2-month-old daughter and threw her body into a drain after being disturbed in her sleep crime news In Jhansi jhansi news up news

More Stories

उत्तर प्रदेश न्यूज

मुख्य निर्वाचन आयुक्त पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा –  प्रमोद तिवारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    लखनऊ। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि मौजूदा चुनाव आयोग के रहते कांग्रेस को उत्तर प्रदेश में निष्पक्ष चुनाव की उम्मीद नहीं है।तिवारी ने कहा कि ज्ञानेश कुमार को सिर्फ पद […]

Read More
उत्तर प्रदेश न्यूज

किशोरी को 7 दिन तक बंधक बना कलमा पड़ने के लिए मजबूर कर चिमटे से दागने के साथ ही दी यातनाएं

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता  कानपुर। यहां रावतपुर की 17 वर्षीय किशोरी को अगवा कर सात दिन तक बंधक बना धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का मामला सामने आया है। किशोरी ने आरोपी व उसके परिजन पर जबरन मांस खिलाने की कोशिश करने और चिमटे से दागने के आरोप लगाए। […]

Read More
उत्तर प्रदेश न्यूज

222 करोड़ की जमीन दान कर स्वामी चिन्मयानंद ने शाहजहांपुर में शिक्षा के नाम लिखा इतिहास   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में मुमुक्षु आश्रम के प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद ने शिक्षा के विस्तार के लिए 222 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति (जमीन) राज्य के विश्वविद्यालय को दान की है। इस ऐतिहासिक और बड़े फैसले के साथ, मुमुक्षु शिक्षा संकुल के अंतर्गत आने […]

Read More