संसार रूपी रात्रि में मात्र परमार्थी व प्रपंच से वियोगी लोग ही जागते हैं -स्वामी हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

भरतपुर। संसार के सभी जीव मोहरूपी रात्रि में सोए हुए हैं। मोह नींद में सोए उन जीवों को जगाने ही आते हैं सभी संत, महापुरुष यहाँ तक कि परमात्मा भी, यह उदगार मंगलवार (आज) श्री हरिकृपा पीठाधीश्वर एवं भारत के महान सुप्रसिद्ध युवा संत श्री श्री 1008 हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने भरतपुर में विशाल समुदाय को संबोधित करते हुए कहे। महाराज श्री ने कहा कि इस संसार रूपी रात्रि में मात्र परमार्थी व प्रपंच से वियोगी लोग ही जागते हैं। जीव को जगा हुआ तभी जानना चाहिए जबकि उसे सभी विषयों व विलासताओं से वैराग्य हो जाए, उठो, जागो व अपने लक्ष्य की ओर बिना रुके तब तक चलते रहो जब तक कि तुम्हें तुम्हारा लक्ष्य प्राप्त न हो जाए, शास्त्रों का भी यही उद्घोष है। व्यक्ति  जन्म ,रूप, कुल, वैभव आदि से नहीं अपितु अपने कर्मों से महान बनता है।

उन्होंने अपने दिव्य प्रवचनों को आगे बढ़ाते हुए कहा कि सुमति व कुमति हर प्राणी के अंदर सदैव रहती है। कब कौन सी बुद्धि उजागर हो जाए कोई कुछ कह नहीं सकता। हाँ अच्छे संग से सुमति व बुरे संग से कुमति ही उत्पन्न होगी। तथा जहाँ सुमति होगी वहाँ सुख, सम्पत्ति तथा जहाँ कुमति होती है वहाँ दुःख व विपत्तियां मंडराने लगती है। जब हितैषी शत्रुवत तथा शत्रु मित्रवत लगने लगे तो समझ लो कि कुमति उजागर हो रही है। जो की विनाश का कारण बनेगी। अत: कुमति को त्यागकर सुमति के पथ का ही अनुसरण करना चाहिए। इस दौरान जगह-जगह हजारों भक्तों ने महाराज श्री का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: In the night of the world only those who are devoted to God and separated from the world wake up - Swami Hari Chaitanya Mahaprabhu rajsthan news Spiritual news Swami hari chaitanya mahaprabhu

More Stories

शिक्षा-आध्यात्म

त्याग, परोपकार, संयम, दृढ़ता निरभिमानता के प्रतीक हैं भगवान शंकर – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –          खबर सच है संवाददाता    श्री हरेश्वर महादेव व श्री दिव्येश्वर महादेव की सजाई गई दिव्य झांकी   रामनगर। श्री हरि कृपा आश्रम चित्रकूट रामनगर में स्थित श्री दिव्येश्वर महादेव व श्री हरि कृपा धाम आश्रम गढीनेगी में स्थित श्री हरेश्वर महादेव की आज भव्य व दिव्य […]

Read More
शिक्षा-आध्यात्म

“मेरे गुरुवर जैसा दूसरा न कोई” श्री हरि कृपा आश्रम कामां में हजारों हरि भक्तों ने किया गुरु पूजन  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    कामां। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्री हरि कृपा आश्रम, कामां, जिला डीग (राजस्थान) में आयोजित दो दिवसीय विराट गुरु पर्व सम्मेलन का दूसरा दिन आध्यात्मिक आस्था, भक्ति और राष्ट्रभक्ति के अद्भुत संगम का साक्षी बना। प्रातःकाल अखंड रामचरितमानस पाठ का विधिवत पूर्णाहुति […]

Read More
शिक्षा-आध्यात्म

गुरु पूर्णिमा पर आस्था का सैलाब: श्री हरि कृपा आश्रम कामां की भव्य कलश यात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    कामां। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर श्री हरी कृपा आश्रम कामां जिला ढीक (राजस्थान) में आयोजित दो दिवसीय विराट धर्म सम्मेलन के पहले दिन प्रातः 7 बजे  प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी के सानिध्य में विशाल कलश यात्रा का […]

Read More