पेपर लीक मामले में अब हल्द्वानी निवासी पूर्व सेवानिवृत्त अधिकारी पंतनगर विश्वविद्यालय भी आया एसटीएफ की गिरफ्त में 

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने पंतनगर विश्वविद्यालय से सेवानिवृत्त अधिकारी को हल्द्वानी स्थित उसके आवास से गिरफ्तार किया है। इस प्रकारण में गिरफ्तार होने वाले आरोपितों की संख्या अब 23 पहुंच गई है। एसटीएफ की लगातार कार्रवाई के बाद से पेपर लीक मामले में नए-नए खुलासे हो रहे हैं। एसटीएफ के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि कुसुमखेड़ा हल्द्वानी निवासी दिनेश चंद्र जोशी पंतनगर विश्वविद्यालय में असिस्टेंट AEO एस्टेब्लिसमेंट आफिसर के पद पर कार्यरत था।

यह भी पढ़ें 👉  लापता मदन की मौत का राज क्या ? शरीर पर चोट के निशान के साथ डॉल्फिन इंस्टीट्यूट के पीछे मिला शव   

वर्ष 2006 से 2016 तक वह परीक्षा सेल पंत नगर यूनिवर्सिटी में कार्यरत थे। यूनिवर्सिटी के परीक्षा और प्रिंटिंग कार्य के लिए वह लंबे समय से यूकेएसएसएससी परीक्षा प्रिंटिंग प्रेस आरआईएमएस लखनऊ के कर्मचारियों से जुड़ा रहा। परीक्षा से पूर्व आरोपित ने प्रश्नपत्र हासिल कर हल्द्वानी व आसपास छात्रों को सवाल हल करवाए और इसके एवज में 80 लाख रुपए प्राप्त किए। दूसरी ओर सितंबर 2021 में हुई सचिवालय रक्षक परीक्षा के मामले में चल रही जांच में गड़बड़ी पाए जाने पर एसटीएफ ने थाना रायपुर में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मुख्यालय की ओर से मामले की जांच तत्काल प्रभाव से एसटीएफ को सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हल्द्वानी का विस्तार : तीन न्याय पंचायत अध्यक्षों की नियुक्ति  

वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है जिन लोगों ने पेपर लीक के जरिए अवैध कमाई की है उनकी संपत्तियों की जांच कराई जाने के साथ ही अगर एसटीएफ की जांच में किसी तरह से कमी रहती है तो दूसरी एजेंसियों की जांच का विकल्प भी खुला है, चाहें वह सीबीआई हो या दूसरी जांच एजेंसी, सरकार उस बारे में भी विचार कर सकती है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news Haldwani news In the paper leak case now the retired officer of Haldwani Pantnagar University also came under the grip of STF Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More
उत्तराखण्ड

नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नानकमत्ता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्रमदान किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने इससे पहले […]

Read More