विवाद के बीच झगड़े में शराबी बेटे ने कुल्हाड़ी के वार से कर दी पिता की हत्या

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

दिनेशपुर। यहां मोहनपुर नंबर एक गांव में बुधवार देर रात पिता-पुत्र के बीच हुए झगड़े ने खौफनाक मोड़ ले लिया। शराब के नशे में हुई कहासुनी देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई, जिसमें बेटे के कुल्हाड़ी से किए गए वार के चलते पिता की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहनपुर नंबर एक निवासी गुरुपद विश्वास का बुधवार रात अपने 19 वर्षीय मंझले बेटे कन्हई विश्वास से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। शराब के नशे में धुत दोनों के बीच झगड़ा इतना बढ़ा कि गुरुपद ने पहले गुस्से में बेटे पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। इसके बाद कन्हई ने गुस्से में आकर पिता के हाथ से कुल्हाड़ी छीन ली और उसकी पीठ व सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल गुरुपद को परिजन पहले गदरपुर अस्पताल ले गए, जहां से डॉक्टरों ने हालत गंभीर बताकर उन्हें हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन इलाज के दौरान गुरुपद ने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें 👉  भूमियाधार में खाई में गिरी हरियाणा के पर्यटकों की स्कॉर्पियो, एक की मौत के साथ चार गंभीर घायल 

पुलिस ने गुरुवार सुबह आरोपी बेटे कन्हई को हिरासत में लेते हुए पूरे घटनाक्रम की छानबीन शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Dineshpur news drunken son In the midst of a dispute killed his father with an axe attack quarrel in the midst of a dispute the drunken son killed his father with an axe attack udham singh nagar news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज उधमसिंह नगर न्यूज कुल्हाड़ी के वार से कर दी पिता की हत्या क्राइम न्यूज दिनेशपुर न्यूज विवाद के बीच झगड़ा शराबी बेटा

More Stories

उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More
उत्तराखण्ड

नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नानकमत्ता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्रमदान किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने इससे पहले […]

Read More