यातायात माह का शुभारंभ कर सीओ प्रिया यादव ने हेलमेट और सेफ्टी बैल्ट के बिना सफर ना करने की जनता से करी अपील 

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता
 
छुटमलपुर। थाना फतेहपुर क्षेत्र अंतर्गत कलसिया रोड स्थित दिव्य राज पैट्रोल पम्प पर पहुंच कर सीओ प्रिया यादव ने यातायात माह का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी लोगों को सुरक्षित तरीके से वाहन चलाना चाहिए ताकि वह किसी हादसे का शिकार ना हो।
 
उन्होंने कहा कि नवम्बर के महीने से ठण्ड और धूंध अधिक बढ़ने लगती है, ऐसे में तेज रफ्तार में वाहन चलाने से बचें, बाइक सवारों को भी चाहिए कि बिना हेलमेट घर से कतई बाहर ना निकले तथा कार की सवारी करते हुए सीट बेल्ट का अवश्य प्रयोग करें।पिछले तीन चार दिनों में हुएं कई सडक हादसों का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि ज्यादातर वहीं लोग दुर्घटना का शिकार हुए हैं जिन्होंने बाइक चलाते समय हेलमेट नहीं पहना था।
 
सीओ प्रिया ने पैट्रोल पम्प कर्मचारियों को भी बिना हेलमेट बाइक सवारो को फ्यूल नहीं देने एवं नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए। 
इस मौके पर थानाध्यक्ष फतेहपुर विनय शर्मा, वरिष्ठ उपनिरीक्षक भूपेंद्र शर्मा, महिला एसआई मिथिलेश राठौर, एसआई विजयपाल सिंह, कांस्टेबल लक्ष्मी प्रसाद, प्रमोद शर्मा, अरविंद शांडिल्य, दीपक सैनी, गौरव कुमार आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: appealed to the public not to travel without helmet and safety belt Chhutmalpur News CO Priya Yadav appealed to the public not to travel without helmet and safety belt CO Priya Yadav inaugurated the Traffic Month Inaugurating the Traffic Month Traffic Month uttar pradesh news उत्तर प्रदेश न्यूज छुटमलपुर न्यूज बिना हेलमेट और सेफ्टी बैल्ट के सफर ना करने की करी जनता से अपील यातायात माह सीओ प्रिया यादव ने किया का यातायात माह का शुभारंभ

More Stories

उत्तरप्रदेश

उधार के 3600 रुपये के लिए महिला कबड्डी खिलाड़ी की हत्या कर शव फेंका नाले में   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  मेरठ। मेरठ के कंकरखेड़ा इलाके में डेढ़ माह से लापता राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी खिलाड़ी अनुष्का मामले में पुलिस ने रविवार को खुलासा किया है। 3600 रुपये नहीं देने पर फास्टफूड विक्रेता ने अनुष्का की ईंट मारकर हत्या कर दी थी। आरोपी ने 15 अप्रैल की रात […]

Read More
उत्तरप्रदेश

सीयूईटी परीक्षा रद्द : छात्रों ने केंद्र के बाहर धरना-प्रदर्शन कर एनटीए के खिलाफ जमकर करी नारेबाजी   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नोएडा। यहां सेक्टर-62 स्थित आदर्श परीक्षा केंद्र में शनिवार को आयोजित सीयूईटी (कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट) परीक्षा छात्रों और अभिभावकों के लिए भारी परेशानी का कारण बन गई। सुबह से परीक्षा देने पहुंचे सैकड़ों अभ्यर्थियों को घंटों इंतजार करना पड़ा, लेकिन तकनीकी खामी के चलते परीक्षा शुरू […]

Read More
उत्तरप्रदेश

जिसकी हत्या के आरोप में पति को भेजा गया सलाखों के पीछे भेजा वह प्रेमी के साथ मिली सुरक्षित, साजिश के आरोपी पिता व भाई पुलिस गिरफ्त में 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  कौशांबी। कौशांबी के महेवाघाट इलाके के अलवारा गांव में एक महिला, जिसकी ‘हत्या’ के आरोप में उसका पति सलाखों के पीछे दिन काट रहा था,वह न केवल जिंदा मिली बल्कि हरियाणा में अपने मौसेरे भाई (प्रेमी) के साथ सुरक्षित रह रही थी। जानकारी के अनुसार अलवारा गांव […]

Read More