इंडियन आइडल सीजन-12 के विजेता एवं उत्तराखंड के ब्रांड एंबेसडर पवनदीप राजन सड़क दुर्घटना में घायल

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

दिल्ली। यहां दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर इंडियन आइडल सीजन-12 के विजेता एवं उत्तराखंड के ब्रांड एंबेसडर पवनदीप राजन हादसे का शिकार हो गए। उनके दो साथी भी घायल हुए हैं। तीनों को निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद नोएडा के लिए रेफर कर दिया गया है। पवनदीप राजन की हालत गंभीर बताई जा रही है। उनके पैर व हाथ में फ्रैक्चर है।

यह भी पढ़ें 👉  डंपर के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरने से डंपर सवार दो लोगो की मौत  

 

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तराखंड के जिला चंपावत के सिलेन टॉक निवासी सिंगर पवनदीप राजन अपने साथी अजय महर व चालक राहुल सिंह के साथ रविवार की रात करीब 2:30 बजे कार में सवार होकर चंपावत से दिल्ली जा रहे थे। तड़के करीब साढ़े तीन बजे के आस पास गजरौला में हाईवे पर सीओ दफ्तर के सामने कट पर खड़े एक कैंटर में कार पीछे से घुस गई।इस हादसे में पवनदीप के हाथ और पैर में फ्रैक्चर हो गया है। यहां तक कि सोशल मीडिया में अस्पताल के अंदर से एक फोटो भी सामने आई है। जिसमें उन्हें अस्पताल के बेड पर गंभीर हालत में देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि ड्राइवर को झपकी आने की वजह से यह भीषण हादसा हुआ। अभी तक उनकी मेडिकल बुलेटिन जारी नहीं की गई है। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news Indian Idol season 12 winner Indian Idol season 12 winner and Uttarakhand brand ambassador Pawandeep Rajan injured in road accident injured in road accident Pawandeep Rajan uttar pradesh news Uttarakhand brand ambassador

More Stories

उत्तरप्रदेश

उधार के 3600 रुपये के लिए महिला कबड्डी खिलाड़ी की हत्या कर शव फेंका नाले में   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  मेरठ। मेरठ के कंकरखेड़ा इलाके में डेढ़ माह से लापता राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी खिलाड़ी अनुष्का मामले में पुलिस ने रविवार को खुलासा किया है। 3600 रुपये नहीं देने पर फास्टफूड विक्रेता ने अनुष्का की ईंट मारकर हत्या कर दी थी। आरोपी ने 15 अप्रैल की रात […]

Read More
उत्तरप्रदेश

सीयूईटी परीक्षा रद्द : छात्रों ने केंद्र के बाहर धरना-प्रदर्शन कर एनटीए के खिलाफ जमकर करी नारेबाजी   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नोएडा। यहां सेक्टर-62 स्थित आदर्श परीक्षा केंद्र में शनिवार को आयोजित सीयूईटी (कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट) परीक्षा छात्रों और अभिभावकों के लिए भारी परेशानी का कारण बन गई। सुबह से परीक्षा देने पहुंचे सैकड़ों अभ्यर्थियों को घंटों इंतजार करना पड़ा, लेकिन तकनीकी खामी के चलते परीक्षा शुरू […]

Read More
उत्तरप्रदेश

जिसकी हत्या के आरोप में पति को भेजा गया सलाखों के पीछे भेजा वह प्रेमी के साथ मिली सुरक्षित, साजिश के आरोपी पिता व भाई पुलिस गिरफ्त में 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  कौशांबी। कौशांबी के महेवाघाट इलाके के अलवारा गांव में एक महिला, जिसकी ‘हत्या’ के आरोप में उसका पति सलाखों के पीछे दिन काट रहा था,वह न केवल जिंदा मिली बल्कि हरियाणा में अपने मौसेरे भाई (प्रेमी) के साथ सुरक्षित रह रही थी। जानकारी के अनुसार अलवारा गांव […]

Read More