आईटीआर फाइल फाइलिंग कर रहे हैं तो ये ध्यान रखना जरूरी है- सरोज आनंद जोशी  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। इनकम टैक्स रिटर्न भरते समय लोग कई बार कुछ छोटी-छोटी बातों पर ध्यान नहीं देते जिसके कारण न तो उन्हें रिफंड मिल पाता है और ना ही आईटीआर को वैलिड ही माना जाता है। जिसकी जानकारी देते हुए शहर के वरिष्ठ चार्टर्ड एकाउंटेंट सरोज आनंद जोशी ने बताया कि आईटीआर भरते समय किन बातों पर ध्यान देना जरूरी है।

यदि आप अपनी आईटीआर फाइल करवा रहे हैं तो इस वर्ष कुछ नई बातों का ध्यान अवश्य रखें। आईटीआर को फाइनल करने से पहले एआईएस (AIS) यानि ‘व्यापक वार्षिक सूचना विवरण’ (ऐन्यूअल इनफार्मेशन स्टैट्मन्ट) से मिलान करना अनिवार्य है। ये व्यापक सूचना आयकर विभाग के पोर्टल मेँ बैंक खाते के लेन-देनों, शेयर बाजार के लेन-देनों, विनियोगों, क्रेडिट कार्ड जैसे 46 वित्तीय लेनदेनों की सूचना है और इसकी संक्षिप्त सूचना सारांश टीआईएस है, करदाता द्वारा सूचना सारांश से क्रॉस चेक करना अनिवार्य है। पहले केवल 26 एएस का मिलान करना होता था पर अब एआईएस, टीआईएस से मिलान करना भी जरूरी है। यदि आपकी सूचना और एआईएस/ टीआईएस मे कोई अंतर प्रतीत हो तो कृपया संबंधित विभाग से स्पष्टीकरण जरूर लें। जैसे बैंक ने आपका ब्याज कुछ लगाया है और एआईएस मे इससे अधिक हो तो उसका समाधान बैंक विवरण के साथ जरूर कर लें। यदी एआईएस/ टीआईएस में कोई ऐसी सूचना आ रही हैं जो आपके हिसाब से सही नहीं है तो उसे संबंधित विभाग को ठीक करने को कहें। यहाँ संबंधित विभाग का आशय बैंक, शेयर बाजार के डीमेट खाते, जीएसटी विभाग,  भूमि लेंनदेन से संबंध मे राजस्व विभाग आदि से है। यदि फिर भी कोई मिलान नहीं हो पाए तो फिर आयकर विभाग के पोर्टल के गवरनेंस के तहत दाखिल करके स्पष्टीकरण मांग सकते हैं। 

यह भी पढ़ें 👉  जान से मारने की धमकी और धोखाधड़ी के आरोप में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

कभी भी ये गलती न करें : 

अधिक विनियोग, अधिक छूट, अधिक कटौतियाँ, रिबेट नहीं लें, जिसके आप हकदार नहीं हैं। जैसे बीमा पॉलिसी का लाभ जो वास्तव मे नहीं है, स्कूल की फीस बढ़ा चढ़ाकर लाभ लेना, स्वास्थ्य बीमा या दान पुण्य बढ़ा कर दिखाना ये सब अब आसानी से पकड़ मे आ जाता है। ऐसी टैक्स चोरी आयकर अधिनियमों के अनुसार दंडनीय अपराध हैं। रिफन्ड के लालच मे अधिक विनियोग, छूट, कटौतियाँ आपको कानूनी परेशानी मेँ  डाल सकती हैं ऐसा कदापि न करें। 

यह भी पढ़ें 👉  संविधान बचाओ को इंडिया गठबंधन की पार्टियां, छात्र संगठनों व नागरिक समाज द्वारा संयुक्त रूप से 15 अक्टूबर को हल्द्वानी में धरना प्रदर्शन 

अच्छे कर-सलाहकार से सलाह हैं लें जो आपको टैक्स चोरी नहीं बल्कि सही कर निर्धारण मे मदद करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news It is important to keep this in mind if you are filing ITR file- Saroj Anand Joshi ITR news nainital news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

लोगों की सेहत से खिलवाड़ पड़ा भारी, 17 मामलों में ₹3.45 लाख का जुर्माना  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। लोगों की सेहत से खिलवाड़ पर नैनीताल जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दूध-खोया में मिलावट, एक्सपायरी खाद्य सामग्री रखने और बेचने, गंदगी में खाद्य पदार्थ तैयार करने तथा जरूरी लाइसेंस या पंजीकरण नहीं होने जैसे मामलों में 17 मामलों की सुनवाई के बाद कुल 3 […]

Read More
उत्तराखण्ड

जान से मारने की धमकी और धोखाधड़ी के आरोप में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपने पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी के खिलाफ देहरादून की कैंट कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। मंत्री की शिकायत के आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी, मारपीट, जान से मारने की धमकी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और […]

Read More