दिव्यांग की माँ बनना हुआ महिला का गुनाह, पति ने तलाक देकर निकाला घर से

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

बलरामपुर। उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में 5 साल की बेटी का दिव्यांग होना मां के लिए ऐसा गुनाह हो गया कि पति ने पत्नी को तीन तलाक देकर दो मासूम बच्चों के साथ घर से भगा दिया। 5 वर्ष की दिव्यांग बेटी और डेढ़ वर्ष के मासूम पुत्र को लेकर दर-दर भटक रही महिला को अब जेठ ने भी पुनः निकाह कराने के लिए उसके साथ हलाला की रस्म निभाने की शर्त रख दी है। पीड़िता न्याय के लिए अब एसपी के पास पहुँची है।

यह भी पढ़ें 👉  महिला से अभद्रता करने और सोशल मीडिया पर धमकी भरा वीडियो वायरल करने वाला आरोपी पुलिस गिरफ्त में

यह भी पढ़े

https://khabarsachhai.com/2021/08/27/cag-disclosed-uttarakhand-government-unnecessarily-took-loan-from-market/

पीड़िता द्वारा एसपी हेमंत कुटियाल को दिए गए प्रार्थना पत्र के अनुसार तुलसीपुर थाना क्षेत्र के लाल चौराहे की पीड़िता रफत राबिया की शादी 29 दिसंबर 2015 में कोतवाली नगर क्षेत्र के गोविंद बाग निवासी आदिल अहमद के साथ हुई थी। उसकी 5 वर्षीय पुत्री पूर्णतः दिव्यांग है, जबकि डेढ़ वर्ष का पुत्र भी सुचारू रूप से बोल नहीं पाता है। जिसके चलते ही उसका पति और ससुराल वाले आये दिन दिव्यांग बेटी को जन्म देने का ताना देते थे और पीड़िता को दहेज लाने के लिए प्रताड़ित भी करते थे। 17 जुलाई 2021 को भी पति एवं ससुराल वालों ने उसे बेरहमी से मारने-पीटने के बाद पति आदिल द्वारा उसकी इच्छा के विरुद्ध तीन तलाक देकर बच्चों सहित घर से भगा दिया। पीड़िता इस घटना के बाद अपने मां के घर रहने लगी। 25 अगस्त को पति आदिल अहमद अपने दो भाइयों जमील अहमद और अकील अहमद के साथ पीड़िता के मां के घर पहुंचा और उसे भद्दी-भद्दी गालियां देने लगा, जबकि जेठ जमील अहमद और अकील अहमद ने उसका शारीरिक शोषण करने के उद्देश्य से कहा कि हमारे साथ हलाला कर लो फिर हम तुम्हारा पुनः निकाह आदिल अहमद से करवा देंगे।

यह भी पढ़ें 👉  सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल : युवक पर शौचालय में मौजूद महिलाओं की आपत्तिजनक वीडियो बनाने का आरोप 

Join our whatsapp group

https://chat.whatsapp.com/GNmgVoC0SrIJYNxO5zGt0F

Join our telegram channel:

https://t.me/joinchat/YsCEm7LVdWtiYzE1

पीड़िता द्वारा एसपी हेमंत कुटियाल से मिलकर न्याय की गुहार पर पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच करते हुए दोषियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की बात कही।

यह भी पढ़ें 👉  विजिलेंस ने सिविल न्यायालय में तैनात कर्मचारी को 3500 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार   

हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार  के लिए कृपया हमें   [email protected]  ईमेल करें  या 91-9719566787 पर संपर्क करें।

विज्ञापन

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news up news

More Stories

राष्ट्रीय

शिक्षा और छात्रों के कल्याण के लिए समर्पित भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं मिसाइल मैन डॉ एपीजे अब्दुल कलाम

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  स्मृति पाण्डे, खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। 15 अक्टूबर 1931 को भारत के रामेश्वरम में एक सामान्य परिवार में जन्मे भारत के पूर्व राष्ट्रपति, मिसाइल मैन डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की आज जयंती है। आज का दिन उनके सम्मान में विश्व छात्र दिवस के रूप में मनाया जाने लगा है। जनता […]

Read More
राष्ट्रीय

शहीद भगत सिंह जयंती 2024!भारत माता के सच्चे सपूत को शत -शत नमन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –        खबर सच है संवाददाता      हल्द्वानी।  “मुझे तन चाहिए, ना धन चाहिए,  बस अमन से भरा यह वतन चाहिए, जब तक जिंदा रहूं, इस मातृ-भूमि के लिए,  और जब मरूं तो तिरंगा ही कफन चाहिए।” भारत को अंग्रेजों की गुलामी से आजादी दिलाने के लिए कई वीरों […]

Read More
राष्ट्रीय

आसमान में काले बादलो के साथ ही इन राज्यों में होगी गरज के साथ मूसलाधार बारिश  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें -खबर सच है संवाददाता दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित आसपास के इलाकों में एक बार फिर तापमान में कमी आने से सर्दी का स्तर बढ़ता जा रहा है, जिससे लोगों की कंपकंपी बंधन शुरू हो गई है। उत्तर भारत के पहाड़ी हिस्सों में लगातार बर्फबारी होने से कुछ जगह हिमस्खलन की घटनाएं […]

Read More