किसानों के संघर्ष के एक साल पूरे होने पर बुद्धपार्क में संयुक्त धरना

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। ऐतिहासिक किसान आंदोलन के एक वर्ष पूर्ण होने और काले कृषि कानूनों की वापसी की जीत पर संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले विभिन्न किसान संगठनों, ऐक्टू, किसान महासभा, क्रालोस, जनवादी लोक मंच आदि ने बुद्धपार्क में संयुक्त रूप से धरना दिया। 

इस दौरान कृषि कानूनों पर मिली ऐतिहासिक जीत पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए वक्ताओं ने कहा कि, “किसानों के दृढ़ संघर्ष ने खेत, खेती किसानी को बड़े पूंजीपतियों के हाथों में जाने से बचा लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार खेती किसानी सहित पूरे देश के सार्वजनिक संस्थानों को कॉरपोरेट जगत के हवाले करना चाहती है। किसान आंदोलन की जीत मोदी सरकार की इस मंशा पर ब्रेक लगा देगी। यह जीत अपने हक और सम्मान के लिए आंदोलन कर रहे मजदूरों, छात्रों, बेरोजगारों के लिए भी बड़ी प्रेरणा का काम करेगी।”

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में आयुर्वेदिक दवाओं पर बड़ा एक्शन : शिकायतों के बाद फैक्ट्री में छापे के साथ ही सैकड़ों बोतलें सील कर सैंपल भेजे जांच को  

वक्ताओं ने कहा कि, “आज संविधान दिवस के मौके पर इस जीत के बड़े मायने हैं। किसानों के संघर्ष ने भारत में संघर्ष के बल पर देश के लोकतंत्र और संविधान की जीत का नेतृत्व किया है। किसान आंदोलन की इस जीत के दूरगामी परिणाम आयेंगे। श्रम कोड के खिलाफ मजदूरों की लड़ाई और तेज़ होगी।” धरने के माध्यम से मांग की गई कि, तीनों केंद्रीय कृषि कानूनों की वापसी के साथ साथ किसानों की लाभकारी एमएसपी की गारंटी के लिए वैधानिक कानून बनाया जाय, स्वामीनाथन कमेटी की सिफारिशों के अनुरूप न्यूनतम समर्थन मूल्य को आवश्यक बनाया जाय, प्रस्तावित बिजली बिल वापस लिया जाय, लखीमपुर खीरी किसान हत्याकांड के मुख्य षड्यंत्रकर्ता केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी को बर्खास्त कर गिरफ्तार किया जाय, सभी आंदोलनकारी किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस लिये जायँ।”

यह भी पढ़ें 👉  मां जगदम्बा की पूजा आराधना के साथ-साथ जन्म देने वाले माता पिता का भी सम्मान करें - श्री हरि चैतन्य महाप्रभु 

धरने में ऐक्टू प्रदेश महामंत्री के के बोरा, किसान नेता बलजीत प्रधान, डॉ कैलाश पाण्डेय, वरिष्ठ समाजसेवी इस्लाम हुसैन, ललित मटियाली, मनोज पाण्डे, मोहन मटियाली, वेदप्रकाश शर्मा, देवेन्द्र रौतेला, हरेन्द्र क्वीरा, आनन्द सिंह दानू, कमल जोशी, निर्मला देवी, खीम सिंह, शेखर, रीता इस्लाम आदि शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड कैबिनेट के 13 प्रस्तावों पर मुहर : ऋषिकुल मैदान में बनेगा प्राच्य शोध संस्थान; कुंभ-2027 की तैयारियों पर भी मंथन  
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news nainital news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

हरिद्वार में आयुर्वेदिक दवाओं पर बड़ा एक्शन : शिकायतों के बाद फैक्ट्री में छापे के साथ ही सैकड़ों बोतलें सील कर सैंपल भेजे जांच को  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। जनपद हरिद्वार में आयुर्वेदिक औषधियों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा औषधि निर्माण इकाइयों में निर्धारित मानकों के अनुपालन की जांच के लिए मंगलवार (आज) भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र के लंकेश्वरी स्थित एक आयुर्वेदिक औषधि निर्माण इकाई का संयुक्त निरीक्षण किया गया। प्राप्त गोपनीय सूचना […]

Read More
उत्तराखण्ड

सीएम धामी सख्त : गड्ढेदार सड़कें मिलीं तो अफसरों की तय होगी जवाबदेही, एक नवंबर तक मरम्मत के निर्देश

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में देर रात तक प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों (डीएम) और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों (एसएसपी) के साथ करीब चार घंटे तक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में विकास कार्यों, कानून-व्यवस्था, आगामी त्योहारों की सुरक्षा व्यवस्था, आपदा प्रबंधन,जनसुविधाओं और […]

Read More
उत्तराखण्ड

मां जगदम्बा की पूजा आराधना के साथ-साथ जन्म देने वाले माता पिता का भी सम्मान करें – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –       खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर एवं भारत के महान सुप्रसिद्ध युवा संत श्री श्री 1008 स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहां श्री हरि कृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहां कि मां […]

Read More