डॉ डी सी पसबोला को मानद डॉक्टरेट उपाधि देगा काशी हिन्दी विद्यापीठ 

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता
 
आयुर्वेद एवं योग के क्षेत्र में हिन्दी भाषा के माध्यम से उत्कृष्ट कार्य करने के लिए कुलपति ने किया अनुमोदन पत्र जारी
 
 
देहरादून/हल्द्वानी। काशी हिन्दी विद्यापीठ, वाराणसी, उत्तर प्रदेश द्वारा डॉ डी सी पसबोला को मानद डॉक्टरेट (Honorary PhD) के लिए नामित किया है। विद्यापीठ की अकादमिक परिषद की अनुशंसा एवं कुलपति डॉ संभाजी राजाराम बाविस्कर के अनुमोदन के पश्चात उप कुलपति एवं कार्यक्रम संयोजक डॉ योगेश त्रेहन द्वारा इस सम्बन्ध में पत्र जारी कर दिया गया है।
 
डॉ पसबोला को यह सम्मान जो कि हिन्दी भाषा के माध्यम से आयुर्वेद एवं योग के अध्ययन के पश्चात आयुर्वेद स्नातक एवं योग डिप्लोमा एवं ध्यान (मेडिटेशन) सर्टिफिकेट जैसी उपाधियां प्राप्त की गयी तथा अपने इन विषयों के ज्ञान से हिन्दी भाषा के माध्यम से ही स्वस्थ एवं‌ रोगियों को उचित चिकित्सा लाभ प्रदान किया गया। साथ ही हिन्दी भाषा के माध्यम से ही आयुर्वेद विभाग के मीडिया प्रभारी के रूप आयुर्वेद एवं योग का मीडिया, सोशल मीडिया एवं अन्य डिजिटल माध्यमों से जागरूकता फैलाते हुए उत्कृष्ट तरीके प्रचार प्रसार करते हुए घर- घर आयुर्वेद हर घर आयुर्वेद, करो योग रहो निरोग, एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य जैसे कार्यक्रम चलाए गए। साथ विभागीय आयुर्वेद एवं योग की गतिविधियों का  हिन्दी भाषा के माध्यम से प्रचार प्रसार कर जन-जन तक पहुंचाकर आयुर्वेदिक विभाग का नाम समय-समय पर रोशन किया। आयुर्वेद एवं योग को बुलन्दियो तक पहुंचाने में हिन्दी भाषा के माध्यम से अपना भरपूर सहयोग प्रदान किया गया। इस प्रकार से सुदीर्घ हिन्दी सेवा की, साथ ही हिन्दी भाषा के माध्यम से ही आयुर्वेद एवं योग का समुचित प्रयोग एवं प्रचार प्रसार किया। इस प्रकार से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने कारण डॉ पसबोला को यह सम्मान प्रदान किया जा रहा है। जो कि आयुर्वेद विभाग के लिए भी गर्व की बात है। इस उपलब्धि पर डॉ पसबोला को सभी शुभचिंतकों द्वारा शुभकामनाएं प्रदान की जा रही हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news Dr. D.C. Pasbola Haldwani news honorary doctorate degree Kashi Hindi Vidyapeeth Kashi Hindi Vidyapeeth will give honorary doctorate degree to Dr. D.C. Pasbola uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज काशी हिन्दी विद्यापीठ डॉ डी सी पसबोला देहरादून न्यूज मानद डॉक्टरेट उपाधि हल्द्वानी न्यूज

More Stories

शिक्षा-आध्यात्म

बदले की भावना से वैर, क्षमा से प्रेम बढ़ता है – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। प्रेमावतार, युगदृष्टा,  श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहां पीलीकोठी में उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि दुख, अशांति, कलेह-क्लेश, उलझन शोक भय, आदि से लाख प्रयास करके भी […]

Read More
शिक्षा-आध्यात्म

त्याग, परोपकार, संयम, दृढ़ता निरभिमानता के प्रतीक हैं भगवान शंकर – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –          खबर सच है संवाददाता    श्री हरेश्वर महादेव व श्री दिव्येश्वर महादेव की सजाई गई दिव्य झांकी   रामनगर। श्री हरि कृपा आश्रम चित्रकूट रामनगर में स्थित श्री दिव्येश्वर महादेव व श्री हरि कृपा धाम आश्रम गढीनेगी में स्थित श्री हरेश्वर महादेव की आज भव्य व दिव्य […]

Read More
शिक्षा-आध्यात्म

“मेरे गुरुवर जैसा दूसरा न कोई” श्री हरि कृपा आश्रम कामां में हजारों हरि भक्तों ने किया गुरु पूजन  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    कामां। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्री हरि कृपा आश्रम, कामां, जिला डीग (राजस्थान) में आयोजित दो दिवसीय विराट गुरु पर्व सम्मेलन का दूसरा दिन आध्यात्मिक आस्था, भक्ति और राष्ट्रभक्ति के अद्भुत संगम का साक्षी बना। प्रातःकाल अखंड रामचरितमानस पाठ का विधिवत पूर्णाहुति […]

Read More