लालकुआं पुलिस ने क्षेत्र के रेस्टोरेंट एवं कैफे में छापेमारी करते हुए संचालकों को दी कार्रवाई की हिदायत  

ख़बर शेयर करें -
  
 
खबर सच है संवाददाता 
 

लालकुआं। बीती रात हल्दूचौड़ क्षेत्र में तमंचा लेकर बवाल करने वाली घटना के मद्देनजर  लालकुआं कोतवाली पुलिस ने हल्दूचौड़ क्षेत्र के तमाम रेस्टोरेंट एवं कैफे में छापेमारी करते हुए संचालकों को समय पर रेस्टोरेंट बंद करने एवं संदिग्ध गतिविधियों वाले लोगों को बिठाने पर कार्रवाई की हिदायत दी है।

 
लालकुआं कोतवाली के अपर उप निरीक्षक प्रेम बल्लभ जोशी के नेतृत्व में कोतवाली के पुलिस बल ने हल्दूचौड़ क्षेत्र के कार्बन कैफे और रंगोली समेत विभिन्न रेस्टोरेंटों में छापेमारी की, इस दौरान पुलिस बल ने रेस्टोरेंट एवं कैफे संचालकों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि अपने प्रतिष्ठानों को समय पर बंद करें, संदिग्ध गतिविधियां वाले लोगों को बिठाने तथा कैफे द्वारा बनाए गए छोटे-छोटे केबिनों में सीसीटीवी कैमरे लगाने समेत विवाद की स्थिति की सूचना तत्काल पुलिस को देने के सख्त निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  दूध लेकर जा रही पिकअप अनियंत्रित होकर गिरी गहरी खाई में, वाहन सवार तीन लोग घायल 
 
बताते चलें कि विगत रात्री हल्दूचौड़ क्षेत्र के कार्बन कैफे में तमंचे लेकर पहुंचे युवकों ने बवाल कर दिया था, कैफे में बैठे दूसरे ग्रुप के युवक उक्त बिंदुखत्ता निवासी युवकों को पकड़ कर लालकुआं कोतवाली ले आए, और पुलिस ने एक युवक को तमंचा रखने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो अन्य युवकों को छोड़ दिया, पकड़े गए सभी युवकों के शरीर में चोट के निशान पाए गए थे। वहीं कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक डीएस फ़र्त्याल ने बताया कि उक्त घटना को कोतवाली पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए अब हल्दूचौड़ क्षेत्र के उक्त कैफे और रेस्टोरेंट में बारीकी से नजर रखेगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: In view of the incident of rioting with a pistol in Halduchaud area Lalkuan Kotwali Police lalkuan news Lalkuan Police raided the restaurants and cafes of the area and instructed the operators to take action uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More
उत्तराखण्ड

देर रात कांपा उत्तराखंड : 4.9 मैग्नीट्यूड के भूकंप से घरों से बाहर भागे लोग 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड की धरती एक बार फिर से भूकंप के झटकों से डोली है। देर रात चमोली, नैनीताल, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, उधमसिंह नगर समेत तमाम जिलों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके लगते ही लोग घरों से बाहर […]

Read More