शिक्षा के साथ सांस्कृतिक प्रदर्शन का बेहतर उदाहरण प्रस्तुत किया सूर्यागांव की प्रधानाध्यापिका लक्ष्मी काला ने

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

भीमताल। कहते है कि यदि करने की लालसा हो तो बड़े से बड़ा कार्य भी सरलता से पूर्ण हो जाता है। जिसका ज्वलन्त उदाहरण प्रस्तुत किया है राजकीय उच्चतर प्राथमिक विद्यालय सूर्यागाँव के शिक्षकों ने।

उत्तराखण्ड के पर्वतीय क्षेत्र के इस उच्चतर प्राथमिक विद्यालय के शिक्षको ने बिना किसी सरकारी आर्थिक सहयोग के शिक्षा के साथ-साथ अच्छे ज्ञान और उत्तम प्रशिक्षण से विद्यालय की खूबसूरती में चार चांद ही नहीं लगाए, वरन निष्प्रयोज्य वस्तुओं के उपयोग की बेहद खूबसूरत कला का प्रदर्शन कर बच्चों में सांस्कृतिक समृद्धि को बढ़ावा देने का भी बेहतर प्रदर्शन किया है। 

यह भी पढ़ें 👉  वायरल वीडियो पर एसएसपी नैनीताल की त्वरित कार्यवाही : हाथ में बेल्ट लहराकर राहगीरों को डराने वाले युवक गिरफ्तार 

Join our whatsapp group

https://chat.whatsapp.com/GNmgVoC0SrIJYNxO5zGt0F

Join our telegram channel:

https://t.me/joinchat/YsCEm7LVdWtiYzE1

राजकीय उच्चतर प्राथमिक विद्यालय सूर्यागांव की प्रभारी प्रधानाध्यापक लक्ष्मी काला ने अपने सहयोगी शिक्षक संतोष जोशी व बीनू पाठक एवं विद्यालय में पढ़ रहे छोटे-छोटे बच्चों की मदद से पुराने न्यूज़पेपर  पेपरमेशी, प्लास्टिक बोतलों आदि के द्वारा विद्यालय में 3d वॉल पेंटिंग, मूर्ति कला, अफ्रीकन डॉल्स, टोकरी बनाना, कैंडल्स निर्माण, निष्प्रयोज्य पड़ी बोतलों से क्यारी निर्माण, चाहरदीवारी निर्माण (ट्रैन का लुक) जो सातताल आये पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है का निर्माण कर दिखाया। जिसे देख कर यह कहने में कतई संकोच नहीं कि देश के संसाधनों का उत्तम उपयोग से शिक्षा राष्ट्रीय आय बढ़ाती है और सामजिक विकास में भी वृद्धि करती है। विद्यालय में नए-नए प्रयोग द्वारा पढ़ाई के साथ समय-समय पर नवाचार गतिविधियां भी करायी जाती हैं जिससे बच्चे स्वाध्याय के साथ रोजपरक शिक्षण से आत्मनिर्भर बन सके। यहीं वजह है कि इस विद्यालय के बच्चे राज्य व राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में आगे भी रहे हैं। 

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर  रोडहंटर्स ग्रुप ने हल्द्वानी में रचा नया इतिहास 

हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार  के लिए कृपया हमें   [email protected]  ईमेल करें  या 91-9719566787 पर संपर्क करें।

विज्ञापन

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: better example of cultural performance with education nainital news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More
उत्तराखण्ड

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, हरिद्वार कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश एवं राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ. […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, वांछित बदमाश पैर में गोली लगने से घायल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रामनगर। पुलिस दबिश के दौरान जंगल में छिपे 15 मुकदमों में वांछित बदमाश ने पुलिस टीम और वाहनों पर करी कई राउंड फायरिंग। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली बदमाश के पैर में लगने से घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। यह भी […]

Read More