माफिया अतीक और उनके भाई अशरफ की काल्विन अस्पताल के पास गोली मारकर हत्या, पुलिस ने किया हमलावरों को गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

प्रयागराज। माफिया अतीक अहमद और उनके भाई अशरफ अहमद की प्रयागराज में काल्विन अस्पताल के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई। इससे पहले अतीक अहमद के बेटे असद अहमद का झांसी एनकाउंटर हुआ था। कहा जा रहा है कि प्रयागराज मेडिकल कॉलेज के पास गोलीबारी हुई है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, माफिया अतीक और अशरफ को परीक्षण के लिए काल्विन अस्पताल ले जाया जा रहा था।  उसी वक्त अचानक से दो-तीन लोगों ने अतीक और उसके भाई के ऊपर गोलियां दाग दी। इस गोलीकांड में अतीक और अशरफ दोनों की ही मौत हो गई। बताते चलें कि करीब दस राउंड फायरिंग हुई जिसमें एक सिपाही भी घायल हो गया जिसे उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया है। अज्ञात वाहनों से आए हमलावरो ने इस सनसनीखेज हत्याकांड को अंजाम देने के बाद सरेंडर कर दिया। जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हमलावरों को थाने ले जाया गया है। गिरफ्तार किए गए तीनों हमलावरों के नाम भी सामने आ गए हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, अतीक अहमद पर गोली चलाने वाले हमलावरों में सनी, लवलेश और अरुण शामिल था। जिले की सीमा को सील कर दिया गया है। वहीं, मौके पर पुलिस के साथ आरएएफ को भी बुला लिया गया है। शहर के संवेदनशील इलाकों में पुलिस और आरएएफ के जवान तैनात कर दिए गए हैं। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Mafia Atiq and his brother Ashraf were shot dead near Calvin Hospital police arrested the attackers up news

More Stories

उत्तर प्रदेश न्यूज

किशोरी को 7 दिन तक बंधक बना कलमा पड़ने के लिए मजबूर कर चिमटे से दागने के साथ ही दी यातनाएं

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता  कानपुर। यहां रावतपुर की 17 वर्षीय किशोरी को अगवा कर सात दिन तक बंधक बना धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का मामला सामने आया है। किशोरी ने आरोपी व उसके परिजन पर जबरन मांस खिलाने की कोशिश करने और चिमटे से दागने के आरोप लगाए। […]

Read More
उत्तर प्रदेश न्यूज

222 करोड़ की जमीन दान कर स्वामी चिन्मयानंद ने शाहजहांपुर में शिक्षा के नाम लिखा इतिहास   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में मुमुक्षु आश्रम के प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद ने शिक्षा के विस्तार के लिए 222 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति (जमीन) राज्य के विश्वविद्यालय को दान की है। इस ऐतिहासिक और बड़े फैसले के साथ, मुमुक्षु शिक्षा संकुल के अंतर्गत आने […]

Read More
उत्तर प्रदेश न्यूज

धर्म मात्र अनुष्ठान का नहीं अपितु आचरण का विषय है- स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    वर्चस्व की लड़ाई में आज हम मानवता भी खो बैठे हैं    लखनऊ। यहां विभव खंड गोमती नगर में प्रेमावतार युगदृष्टा, विश्व विख्यात संत श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने रविवार (आज) उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि […]

Read More