मौसम विभाग के अलर्ट होली के दिन कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी के साथ ही देहरादून में गुरुवार को हुई झमाझम बारिश  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। होली के बाद देहरादून में बदला मौसम देहरादून में झमाझम बारिश शुरू आपको बता दें मौसम विभाग ने होली पर 5 जिलों में बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनी दी थी, जिसका असर दिखने लगा है। गुरुवार को देहरादून में बारिश हुई।

उत्तराखंड में तेजी से बढ़ रहा पारा हर दिन नए रिकॉर्ड बना रहा है। मार्च के पहले पखवाड़े में प्रदेश में पारा 31 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, जो कि पिछले 5 साल में पहली बार हुआ है।शुष्क मौसम के बीच मौसम विभाग ने आज कुछ पहाड़ी इलाकों में मुख्य रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। होली के दिन कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। हालांकि मैदानों में चटक धूप खिलने के आसार हैं। मौसम विभाग का कहना है कि चक्रवाती प्रवाह उत्तराखंड पहुंचने से मौसम में बदलाव आएगा। पर्वतीय जिलों में आज मौसम करवट बदल सकता है, हालांकि मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में इजाफा होगा। यहां चटख धूप खिली रहेगी। बात करें राजधानी देहरादून की तो यहां बुधवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा बना रहा, जो कि सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस से अधिक है। पहाड़ों में पारा चढ़ने से अधिकतम और न्यूनतम तापमान बढ़ने लगा है।

यह भी पढ़ें 👉  चरित्रवान, मर्यादित, कर्तव्यपरायण, सेवा, परोपकार परिपूर्ण जीवन जीने वाले ही प्रभु कृपा के अधिकारी - श्री हरि चैतन्य महाप्रभु   

मौसम विभाग का कहना है कि अगले 3 दिन पांच जिलों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इन जिलों में उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जैसे जिले शामिल हैं। यहां कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। पर्वतीय जिलों में मौसम में आए बदलाव का असर दिखने लगा है। बीती रात चमोली के दशोली विकासखंड में कई गांवों में भारी ओलावृष्टि हुई। जिसके चलते फसलों को नुकसान पहुंचा है। काश्तकारों ने कृषि विभाग से ओलावृष्टि से हुए नुकसान का आंकलन करने और मुआवजा देने की मांग की है। मार्च की शुरुआत से ही प्रदेश में चक्रवाती प्रभाव और पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ा हुआ है। जिसके चलते मौसम शुष्क है और चटख धूप खिल रही है। ऐसे में पिछले 2 हफ्ते में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में भी तेजी से इजाफा हुआ है। आने वाले दिनों में मैदानी क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा, हालांकि पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  संविधान बचाओ - लोकतंत्र बचाओ को इंडिया गठबंधन की पार्टियों द्वारा धरना प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

लोगों की सेहत से खिलवाड़ पड़ा भारी, 17 मामलों में ₹3.45 लाख का जुर्माना  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। लोगों की सेहत से खिलवाड़ पर नैनीताल जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दूध-खोया में मिलावट, एक्सपायरी खाद्य सामग्री रखने और बेचने, गंदगी में खाद्य पदार्थ तैयार करने तथा जरूरी लाइसेंस या पंजीकरण नहीं होने जैसे मामलों में 17 मामलों की सुनवाई के बाद कुल 3 […]

Read More
उत्तराखण्ड

जान से मारने की धमकी और धोखाधड़ी के आरोप में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपने पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी के खिलाफ देहरादून की कैंट कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। मंत्री की शिकायत के आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी, मारपीट, जान से मारने की धमकी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और […]

Read More