भदोही। यहां 6 साल की मासूम के साथ 58 वर्षीय अधेड़ कलयुगी दादा पर दुष्कर्म का आरोप लगा है।पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी दादा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में एक 6 वर्षीय मासूम को उसके दादा ने अपनी हवस का शिकार बनाया है। घटना 17 मार्च को तब हुई जब नाबालिग की मां घर पर मौजूद नहीं थी। आरोप है कि दादा ने पोती को कमरे में अकेला पाकर दरिंदगी की। इस दौरान परिवार के अन्य सदस्य घर के भूतल पर थे। बच्ची की चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि बच्ची का दादा उसके साथ जबरदस्ती कर रहा था। आनन-फानन में बच्ची को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। दादा घर से फरार हो गया।
पीड़ित बच्ची के पिता ने अपने ही पिता के खिलाफ पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है। जोकि एक बेहद निंदनीय घटना है। पुलिस ने आरोपी दादा पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 65 (2) और बाल यौन उत्पीड़न संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले में आरोपी को गिरफ्तार करते हुए जांच जारी है।




