अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ने दिए राज्य के सभी 425 मदरसों की जांच के आदेश 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून।अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री चंदन राम दास ने अब मदरसों पर शिकंजा कसने की तैयारी के साथ ही राज्य के सभी 425 मदरसों की जांच के आदेश दिए है। इसके लिए शिक्षा विभाग को पत्र लिखते हुए कहा गया है कि जो भी मदरसे शिक्षा विभाग से मान्यता प्राप्त न हो उनकी लिस्ट भेजी जाए।

अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री चंदन राम दास ने कहा कि पिछले काफी समय से उनके पास इस तरह की शिकायतें आ रही थी कि राज्य में बिना मान्यता प्राप्त मदरसे चल रहे हैं। जिसकी वजह से यहां पढ़ने वालों छाओं को आगे एडमिशन मिलने में दिक्कत होती है, लिहाजा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के अधिकारी शीघ्र ही प्रदेश में बिना मान्यता के चल रहे मदरसों पर कार्रवाई करने के लिए कमेटी गठित करें और नियत करें कि किस वजह से मदरसों से पास आउट होने वाले बच्चों को छठी क्लास में एडमिशन नहीं मिल पा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई :  जिलाधिकारी के निर्देशन में गुंडा एक्ट पर चार व्यक्ति जिला बदर

कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास का कहना है कि प्रदेश में 425 मदरसे, जिनमें से 192 मदरसों को सरकार ग्रांट देती है। केंद्र सरकार और राज्य सरकार की तरफ से मदरसों को बजट दिया जाता है। जो मदरसे बिना मान्यता के चल रहे हैं उन मदरसों का बजट रोका जाएगा। वही मदरसों में राष्ट्रगान गाए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जब प्रदेश में अभी बिना शिक्षा विभाग की मान्यता के मदरसे चल रहे हैं तो फिर शिक्षा विभाग के नियम कैसे उन पर लागू कराया जाएगा। इसलिए पहले मदरसों को शिक्षा विभाग की मान्यता दिलाई जाएगी उसके बाद सभी नियम मदरसों पर लागू कराए जाएंगे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई :  जिलाधिकारी के निर्देशन में गुंडा एक्ट पर चार व्यक्ति जिला बदर

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। जिले में विकास कार्यों के साथ-साथ कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन लगातार सख्ती बरत रहा है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशन में जिले में गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। यह […]

Read More
उत्तराखण्ड

ऑनलाइन गेमिंग में कम रकम लगाकर अधिक मुनाफा कमाने का झांसा देकर 1.77 करोड़ रुपये की साइबर ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। ऑनलाइन गेमिंग वेबसाइट में कम रकम लगाकर अधिक मुनाफा कमाने का झांसा देकर 1.77 करोड़ रुपये की साइबर ठगी के मामले में उत्तराखंड एसटीएफ ने राजस्थान से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जांच में ठगी की रकम में से करीब 14 लाख […]

Read More
उत्तराखण्ड

पिकअप वाहन और स्कूटी की जोरदार भिड़ंत में युवक की मौत

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  पौड़ी। यहां श्रीनगर मोटर मार्ग पर बैंग्वाड़ी गांव के समीप पिकअप वाहन और स्कूटी की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि बैंग्वाड़ी गांव के पास […]

Read More