थाने के भीतर महिला पुलिसकर्मी के साथ अभद्रता और मारपीट : पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर किया अदालत में पेश 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

देहरादून।यहां थाने के भीतर महिला पुलिसकर्मी के साथ अभद्रता और मारपीट का मामला सामने आया है।पुलिस ने मामले में आरोपी महिला, उसके पति और भाई को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों पर सरकारी कार्य में बाधा डालने, पुलिस से दुर्व्यवहार, मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगे हैं।

यह  पूरा मामला राजधानी देहरादून के कारोबारी यशपाल सिंह की शिकायत से जुड़ा है। उन्होंने 9 अप्रैल को थाना प्रेमनगर में प्रवीण सेमवाल और उसकी पत्नी प्रतीक्षा सेमवाल के खिलाफ गबन की शिकायत दर्ज कराई थी। यशपाल सिंह का आरोप है कि प्रवीण लंबे समय तक उनके यहां काम करता था और विश्वास हासिल करने के बाद उसने अपनी पत्नी और साले के साथ मिलकर साजिश रची। आरोप है कि तीनों ने मिलकर ऑफिस के कैशकाउंटर की डुप्लीकेट चाबी बनाकर नकदी की चोरी की और निर्माण सामग्री—जैसे रेत, बजरी, सीमेंट और सरिया—को भी बिना अनुमति के बेचकर लाखों रुपये हड़प लिए।जांच में यह भी सामने आया कि लगभग 55 लाख रुपये के गबन का मामला है।

यह भी पढ़ें 👉  पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित

जब यशपाल सिंह को संदेह हुआ तो उन्होंने अपने बेटे से खातों की जांच कराई, जिसमें बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितताओं का खुलासा हुआ। इसके बाद आरोपियों ने कथित तौर पर 20 लाख रुपये लौटाने का लिखित समझौता भी किया, हालांकि बाद में उन्होंने इसे दबाव में कराया गया समझौता बताया।

यह भी पढ़ें 👉  घर के आंगन से उठी मासूम की चीख, गुलदार के हमले ने परिवार की खुशियां छीनीं  

इसी मामले की जांच के दौरान पुलिस ने प्रवीण सेमवाल को थाने बुलाया था। इसी दौरान उसकी पत्नी प्रतीक्षा सेमवाल अपने भाई आकाश के साथ थाने पहुंची और वहां हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस के अनुसार, महिला उपनिरीक्षक शोभा मेहता द्वारा समझाने का प्रयास करने पर आरोपियों ने अभद्रता की और महिला पुलिस कर्मी के साथ हाथापाई करते हुए भागने की कोशिश की। इससे थाने में अफरा-तफरी मच गई।

यह भी पढ़ें 👉  एम्स किच्छा फर्जी नियुक्ति मामला: आउटसोर्स एजेंसी के कार्यालय से कंप्यूटर-लैपटॉप सील, मैनेजर विनायक जांच के घेरे में   

सीओ सिटी स्वप्निल मुयाल ने बताया कि घटना के सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए हैं, जिनमें पूरी घटना स्पष्ट दिखाई दे रही है। इसके आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया है। फिलहाल मामले में आर्थिक गबन और थाने में हुई हिंसा—दोनों पहलुओं पर जांच जारी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news dehradun news Misconduct and Assault Against Female Police Officer Inside Police Station: Police Arrest Accused and Produce Them in Court uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज देहरादून न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी दिनेश आर्य होंगे उत्तराखण्ड से राज्यसभा प्रत्याशी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड से राज्यसभा चुनाव के लिए दिनेश आर्य को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति ने रविवार को उनके नाम पर मुहर लगाते हुए प्रत्याशियों की सूची जारी की। यह भी पढ़ें 👉  ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हल्द्वानी का […]

Read More
उत्तराखण्ड

पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड में छात्रसंघ चुनाव संपन्न होने के बाद एनएसयूआई ने संगठन के भीतर बड़ी कार्रवाई की है। छात्र संगठन ने चमोली के जिला अध्यक्ष विपिन फर्स्वाण समेत पांच विश्वविद्यालय प्रतिनिधियों को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया है। एनएसयूआई के प्रदेश […]

Read More