मल्लीताल कोतवाली क्षेत्र से लापता युवती का शव मिला नैनी झील में 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

नैनीताल। मल्लीताल कोतवाली क्षेत्र के नारायण नगर से लापता हुई किशोरी का शव आज नैनी झील में तैरता मिला। सुबह मार्निग वाॅक पर गए लोगों नै शव देखने के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकालकर उसके गुमशुदा किशोरी ही होने की पुष्टि की। शव को मोर्चरी में रखवा दिया। 

यह भी पढ़ें 👉  दुष्यंत गौतम की राज्यपाल नियुक्ति पर सवाल के साथ ही अंकिता को न्याय दिलाने के लिए हल्द्वानी में कांग्रेस का कैंडल मार्च 

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते गुरुवार की शाम मल्लीताल कोतवाली क्षेत्र निवासी 17 वर्षीय किशोरी बिना बताए कहीं चली गई थी। जब रात में घर नहीं पहुंची तो दूसरे दिन घर वालों की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी। क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर उसके ठंडी रोड की ओर जाने की पुष्टि हुई। जहां पुलिस ने तलाश की तो झील के किनारे पुलिस को किशोरी का एक चप्पल मिला। जिसके बाद शनिवार को पुलिस गोताखोर, एसडीआरएफ और फायर कर्मियों ने झील के भीतर भी दिन भर सर्च अभियान चलाया। मगर किशोरी का कुछ पता नहीं चल सका। रविवार सुबह शनि मंदिर के पास लोगों ने एक शव उतराता हुआ देखा। जिस पर उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद पहुंचे पुलिस कर्मियों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। शव के गुमशुदा किशोरी होने की पुष्टि हुई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी सख्त : गड्ढेदार सड़कें मिलीं तो अफसरों की तय होगी जवाबदेही, एक नवंबर तक मरम्मत के निर्देश
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Missing girl's body found in Naini lake nainital news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

लोगों की सेहत से खिलवाड़ पड़ा भारी, 17 मामलों में ₹3.45 लाख का जुर्माना  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। लोगों की सेहत से खिलवाड़ पर नैनीताल जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दूध-खोया में मिलावट, एक्सपायरी खाद्य सामग्री रखने और बेचने, गंदगी में खाद्य पदार्थ तैयार करने तथा जरूरी लाइसेंस या पंजीकरण नहीं होने जैसे मामलों में 17 मामलों की सुनवाई के बाद कुल 3 […]

Read More
उत्तराखण्ड

जान से मारने की धमकी और धोखाधड़ी के आरोप में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपने पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी के खिलाफ देहरादून की कैंट कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। मंत्री की शिकायत के आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी, मारपीट, जान से मारने की धमकी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और […]

Read More