राज्य स्थापना की रजत जयंती पर सरकार की नीतियों पर बरसे विधायक सुमित हृदयेश  

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता
 
हल्द्वानी। विधायक सुमित हृदयेश ने राज्य स्थापना की रजत जयंती से ठीक पहले राज्यसरकार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि वास्तव में सरकार ने पिछले वर्षों में विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं, तो उसे श्वेत पत्र जारी कर जनता के सामने रखना चाहिए।
 
विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि उत्तराखंड राज्य गठन के 25 वर्ष पूरे होने को हैं, परंतु आज भी हम मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। पहाड़ों में गांव के गांव खाली हो रहे हैं और पलायन की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है, लेकिन सरकार इस गंभीर विषय पर पूरी तरह मौन है। कहा कि आम आदमी आज महंगाई, बेरोजगारी और सरकारी उदासीनता से त्रस्त और हताश है।
 
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने जनता की कमर तोड़ने का काम किया है। बेतहाशा बढ़े हुए सर्किल रेट ने मध्यमवर्गीय परिवारों का शहरों में घर या जमीन लेने का सपना चूर-चूर कर दिया है। वहीं दूसरी ओर, रोजगार के बड़े-बड़े वादे करने वाली सरकार ने गौला खनन को निजी कंपनियों के हवाले कर दिया है, जिससे स्थानीय युवाओं के रोजगार पर संकट गहराता जा रहा है।
 
विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि अब प्रदेश के संसाधनों पर बाहरी कंपनियों का वर्चस्व बढ़ता जा रहा है,जबकि स्थानीय श्रमिक और युवा बेरोजगारी से जूझ रहे हैं पूरे राज्य में अफ़सरशाही हावी है, जिससे आमजन की समस्याएँ अनसुनी रह जाती हैं और जन प्रतिनिधियों की भूमिका को लगातार कमजोर किया जा रहा है।
 
उन्होंने कहा कि जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी, तब प्रदेश में अभूतपूर्व विकास कार्य किए गए और कई कार्य लंबित थे जो होने बाकी थे, परंतु भाजपा सरकार ने उन कार्यों पर रोक लगा दी। इसका जीता-जागता उदाहरण हल्द्वानी का आईएसबीटी (ISBT) और चिड़ियाघर परियोजना है,जिन्हें आज तक पूरा नहीं किया गया।
 
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी आगामी 3 और 4 नवम्बर को देहरादून में आयोजित विशेष विधानसभा सत्र में इन तमाम मुद्दों को मजबूती से सदन में उठाएगी और जनता की आवाज बनेगी। उत्तराखंड की जनता अब जागरूक है और राज्य की वास्तविक प्रगति के नाम पर किए जा रहे दिखावे को समझ चुकी है। कांग्रेस जनता के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए संघर्ष करती रहेगी।
 
इस दौरान प्रेसवार्ता में कांग्रेस जिलाध्यक्ष राहुल छिम्वाल, हल्द्वानी महानगर अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट, महिला कांग्रेस महानगर अध्यक्ष मधु सांगुड़ी, शोभा बिष्ट, एन.बी.गुणवंत, हेमंत बगड़वाल, सुहैल अहमद सिद्दीकी, सतनाम चटवाल, मुकुल बल्यूटिया, गिरीश पांडे, नरेश अग्रवाल, जाकिर हुसैन, मलय बिष्ट सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani MLA Sumit Hridayesh lashed out at the government's policies Haldwani news MLA Sumit Hridayesh lashed out at the government's policies On the silver jubilee of the establishment of the state raised the demand for issuing a white paper on development Silver jubilee of the establishment of the state uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज राज्य स्थापना की रजत जयंती विकास पर श्वेत पत्र जारी करने की उठाई मांग सरकार की नीतियों पर बरसे हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]

Read More
उत्तराखण्ड

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More