चुनावी तैयारियों के साथ नड्डा ने दिया जीत का मंत्र

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने पार्टी पदाधिकारियों और विधायकों के साथ आयोजित बैठक में प्रवास कार्यक्रमों को लेकर जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये। दो दिवसीय उतराखंड दौरे पर पहुचे नड्डा ने हरिद्वार के निकट आयोजित एक होटल में आयोजित बैठक में जन समस्याओं के निस्तारण एवं जनता के साथ अधिक संवाद स्थापित करने और प्रवास कार्यक्रमों में अधिक सक्रियता बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। ज़िला, मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ स्तर पर किस तरह और बेहतर संवाद स्थापित हो सकता है और प्रवास कार्यक्रम और उपयोगी बने इसे लेकर जरूरी निर्देश दिये।

यह भी पढ़े

https://khabarsachhai.com/2021/08/20/woman-philanthropist-arrested-for-protesting-against-national-anthem/

उन्होंने सरकार द्वारा किये जा रहे जन कल्याण के कार्यों को आम जन तक पहुचाने में संगठन को अधिक सक्रियता से कार्य करने की बताया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने विधायकों और सांसदों के साथ भी विकास कार्य और चुनाव को लेकर चर्चा की। इससे पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दीप प्रज्वलित कर सत्र का शुभारम्भ किया।

यह भी पढ़ें 👉  गुलदार के हमले से शौच को गए 54 वर्षीय ब्यक्ति की हुई मौत

यह भी पढ़े

https://khabarsachhai.com/2021/08/20/ration-reached-in-marginal-areas-after-warning-of-hunger-strike/

प्रदेश अध्यक्ष  मदन कौशिक ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करते हुए संग़ठन द्वारा प्रदेश में चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों व अभियानों के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि कोविड के दौरान जहां अन्य पार्टियो के नेता घरों में दुबके पड़े थे वहीं भाजपा कार्यकर्ता सेवा ही संग़ठन अभियान में जुटे थे। उन्होंने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर की संभावना को देखते हुए प्रदेश भर में प्रत्येक बूथ पर स्वास्थ्य स्वयं सेवक तैयार कर रहे हैं। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों की चर्चा की और कहा कि उनकी सरकार जनपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास कर रही है।उन्होंने कहा कोविड कॉल को देखते हुए पर्यटन गतिविधियों के ठप होने के मध्यनजर विभिन्न व्यवसायियों से जुड़े लोगों , स्वास्थ्य कर्मियों और स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं के लिए अलग अलग आर्थिक पैकेज घोषित किये गए।

यह भी पढ़ें 👉  काठगोदाम जंगल में दो सगे भाईयों द्वारा जहरीले पदार्थ के सेवन से एक की उपचार के दौरान मौत दूसरा गंभीर 

Join our whatsapp group

https://chat.whatsapp.com/GNmgVoC0SrIJYNxO5zGt0F

Join our telegram channel:

https://t.me/joinchat/YsCEm7LVdWtiYzE1

नड्डा ने बैठको के क्रम में सभी मंत्रियों व पार्टी सांसदों व विधायकों की बैठक लेते हुए निर्वाचित जनप्रतिनिधियों से जनाकांक्षाओं पर खरा उतरने की अपेक्षा की। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों से अपने काम व्यवहार पार्टी के गरिमा के अनुरूप कार्यपद्धति को अपनाने पर जोर दिया। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा सभी मंत्रियों की बैठक भी ली । जिसमे मंत्रियों से उनके मंत्रालय द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ली गई।

यह भी पढ़ें 👉  परिवहन महासंघ के आह्वान पर गढ़वाल मंडल में ट्रांसपोर्टरों का चक्का जाम 

यह भी पढ़े

https://khabarsachhai.com/2021/08/20/three-women-and-two-men-arrested-in-prostitution/

बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री संग़ठन  बीएल संतोष, प्रदेश प्रभारी  दुष्यंत कुमार गौतम, सह प्रभारी श्रीमती रेखा वर्मा, प्रदेश संग़ठन महामंत्री श्री अजेय केन्द्रीय राज्य मंत्री  अजय भट्ट, पूर्व मुख्यमंत्री  त्रिवेंन्द्र सिंह रावत,  तीरथ सिंह रावत राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी  अनिल बलूनी प्रदेश महामंत्री  राजेन्द्र भंडारी, कुलदीप कुमार, श्री सुरेश भट्ट, सहित सभी मंन्त्री ,सांसद , विधायक प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष व मोरचों के सभी प्रदेश अध्यक्ष महामंत्रियों ने भाग लिया।

हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार  के लिए कृपया हमें   [email protected]  ईमेल करें  या 91-9719566787 पर संपर्क करें।

विज्ञापन

Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: bjp news dehradun news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

शिक्षिका की मौत मामले में केयर टेकर और उनकी मेड के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   रुद्रपुर। अल्मोड़ा मूल की प्राइमरी शिक्षिका सुषमा पंत का अपने ही घर में अधजला शव मिलने के मामले में अभी भी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। कौशल्या एनक्लेव फेस-2 सोसाइटी के अध्यक्ष की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने शिक्षिका के केयर टेकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

देवभूमि रजत उत्सव : सीएम धामी ने कहा उत्सव उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति, लोक परंपराओं और जनशक्ति का अद्भुत संगम 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में आयोजित भव्य ‘देवभूमि रजत उत्सव’ में देवतुल्य जनता को संबोधित करते हुए कहा कि यह उत्सव उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति, लोक परंपराओं और जनशक्ति का अद्भुत संगम है।   सीएम ने लोक कलाकारों का उत्साहवर्धन करते हुए […]

Read More
उत्तराखण्ड

कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने लौह पुरुष और आयरन लेडी को नमन कर सर्वधर्म सद्भाव व सम्मान का लिया संकल्प  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। स्वराज आश्रम हल्द्वानी में हल्द्वानी महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर आज एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम और विचार गोष्ठि का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दोनों महान विभूतियों के […]

Read More