नैनीताल पुलिस ने रमेश हत्याकांड का खुलासा करते हुए महिला सहित तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

रामनगर। नैनीताल जिले के रामनगर में रमेश हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। रमेश की पत्नी ने ही प्रेमी के साथ मिलकर हत्या कराई। पुलिस ने केस दर्ज कर तीनों को जेल भेज दिया। 

एसपी सिटी हरबंश सिंह ने बताया कि सांवल्दे नदी किनारे शनिवार सुबह 50 वर्षीय रमेश चंद्र आर्य पुत्र बिशन राम निवासी सांवल्दे पूर्व नई बस्ती का शव मिला था। रमेश की मां मानुली देवी ने अपनी बहू हेमा देवी और उसके प्रेमी दीपक उर्फ दीपू निवासी सांवल्दे पर शक जाहिर किया था। पुलिस ने दीपक उर्फ दीपू से सख्ती से पूछताछ की। दीपक ने बताया कि हेमा देवी से करीब चार साल से अवैध संबंध थे। इसको लेकर रमेश दीपक से नाराज रहता और गाली गलौज करता था। एसपी सिटी ने बताया कि मारपीट से तंग आकर हेमा देवी ने करीब 15 दिन पहले आरोपी दीपक के साथ मिलकर रमेश की हत्या कर पीछा छुड़ाने की योजना बनाई। आरोपी दीपक ने बताया कि करीब 15-16 दिन पहले गांव के एक व्यक्ति की अंत्येष्टि में शामिल होने वह श्मशान घाट गूलरघट्टी आया था। वहां रमेश ने उसे श्मशान घाट में ही गालीगलौज कर बेइज्जत किया था। गांव वालों ने दोनों का बीचबचाव कराया था। उसी दिन से दीपक ने रमेश की हत्या करने की योजना बनाई।

यह भी पढ़ें 👉  वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

सीओ बलजीत सिंह भाकुनी ने बताया कि हत्या करने के लिए आरोपी साथ काम करने वाले मजदूर दिगंबर उर्फ डिगुवा निवासी लछमपुर ठेरी को साथ लाया और मृतक की रैकी कराई। शुक्रवार शाम को जब मृतक अपने घर से शराब पीने के लिए बासीटीला गया तो वहां दिगंबर भी मौजूद था। उसने गांव के एक व्यक्ति से फोन लेकर इस बात की सूचना दीपक को दी। दीपक ने उसे बताया कि वह पीछा करते हुए रोखड़ तक आए और रोखड़ में जाकर बैठ गया। शराब पीने के बाद रमेश रोखड़ में पहुंचा तो दीपक और दिगंबर ने उसे धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया। दोनों ने पत्थरों से मार-मारकर मृतक का मुंह कुचल दिया। जब दोनों को यकीन हो गया कि रमेश चंद्र मर चुका है तो घटना स्थल से थोड़ी दूरी पर नदी के रेत में हत्या में प्रयुक्त डंडे और पत्थर को दबा दिया। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद दीपक और दिगंबर अपने-अपने घर चले गए। बाद में दीपक ने पूरी बात फोन पर हेमा देवी को बताई। आरोपियों से साइकिल, रमेश का मोबाइल, घटना में प्रयुक्त डंडा और पत्थर को नदी से बरामद किया। एसपी सिटी ने बताया कि घटना का खुलासा करने वाली टीम को एसएसपी ने पांच हजार का इनाम देने की घोषणा की है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Nainital police arrested three accused including woman while disclosing Ramesh murder case ramnagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दो साल पहले सात फेरों से बंधा रिश्ता, गृह क्लेश में उजड़ गई 22 साल की नीलम की जिंदगी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता  देहरादून। देहरादून का कालसी तहसील क्षेत्र के ग्राम कचटा में गृह क्लेश के दौरान मनोज ने अपनी पत्नी नीलम (22) की पाठल से कई वार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची राजस्व पुलिस ने […]

Read More
उत्तराखण्ड

वोट पर सवाल, सड़क पर संग्राम : हल्द्वानी में कांग्रेस का बड़ा जनजागरण मार्च   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। ‘वोट बचाओ-देश बचाओ-लोकतंत्र बचाओ’ जनजागरण अभियान के तहत गुरुवार को हल्द्वानी महानगर कांग्रेस ने जनजागरण मार्च निकाला। विधायक सुमित हृदयेश और महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता बुद्ध पार्क तिकोनिया से एसडीएम कोर्ट तक पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी […]

Read More
उत्तराखण्ड

अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई :  जिलाधिकारी के निर्देशन में गुंडा एक्ट पर चार व्यक्ति जिला बदर

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। जिले में विकास कार्यों के साथ-साथ कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन लगातार सख्ती बरत रहा है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशन में जिले में गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। यह […]

Read More