नैनीताल पुलिस ने अवैध गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

 

 

खबर सच है संवाददाता 

रामनगर। मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के “ड्रग फ्री देवभूमि – 2025″ के विजन को साकार करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा सभी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबार में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश में क्षेत्राधिकारी रामनगर भूपेंद्र भंडारी के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में जनपद में चलाये जा रहे नशामुक्त अभियान के अन्तर्गत आज थाना स्थानीय पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए 02 अभियुक्त को अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई :  जिलाधिकारी के निर्देशन में गुंडा एक्ट पर चार व्यक्ति जिला बदर

प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार आज दिनांक 19.12.2024 को पुलिस टीम द्वारा सीतावनी रोड़ में वन बैराज चौकी पर संयुक्त रुप से चैकिंग के दौरान प्रातः 07.30 बजे पाठकोट रोड़ से एक सफेद रंग की मारुती ईको एम्बुलेन्स नम्बर UP 21 BN 0419 अपनी सामान्य गति से आती दिखाई दी जिसके नजदीक आने पर पुलिस टीम को देखकर एम्बुलेन्स में बैठे व्यक्ति व चालक दरवाजा खोलकर भागने का प्रयास करने लगे जिन्हें तत्काल मौके पर ही पकड़ने के साथ ही वाहन को चैक किया गया तो वाहन से 05 कट्टों में कुल 58 किलो 16 ग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस द्वारा दोनों अभियुक्तो रणधीर सिंह पुत्र चन्द्रपाल सिंह नि. वार्ड न.15 काजीपुरा PS सिविल लाईन मुरादाबाद उ0प्र0 उम्र 40 वर्ष तथा अरुण कुमार पुत्र वेदप्रकाश नि. ग्राम सत्तीखेडा पो. उदयवाला थाना भगतपुर जिला मुरादाबाद उ0प्र0 उम्र 28 वर्ष को मौके पर गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध थाना स्थानीय पर मुकदमा एफ आई आऱ नं0376/24 धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत करने के साथ ही वाहन एम्बुलेन्स नम्बर UP 21 BN 0419 को सीज किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  देर रात कांपा उत्तराखंड : 4.9 मैग्नीट्यूड के भूकंप से घरों से बाहर भागे लोग 

अभियुक्तों की गिरफ्तारी टीम में उप निरिक्षक राजवीर सिंह नेगी कोतवाली रामनगर, उ0नि0 मोहन सिंह ANTF हल्द्वानी, कांस्टेबल राजेन्द्र जोशी ANTF हल्द्वानी, कांस्टेबल सोनू सिंह ANTF हल्द्वानी एवं कांस्टेबल राजीव कुमार कोतवाली रामनगर शामिल रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: arrested two accused with illegal ganja Nainital police Nainital Police arrested two accused with illegal ganja ramnagar news uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) में कनिष्ठ अभियंताओं के पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया को लेकर अहम आदेश दिया है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकल पीठ ने 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस फैसले […]

Read More